Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नकली शराब की सही सूचना देने वाले को मिलेगा पुरस्कार : कलेक्टर कटेसरिया आबकारी विभाग शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करे, राशन वितरण में पारदर्शिता और स्वास्थ्य भवनों का समयबद्ध निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर : संतोष केरावत

रतलाम, 7 सितंबर 2026। कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया की अध्यक्षता में साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं और गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को समयबद्ध एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नकली शराब की सही सूचना देने वाले को मिलेगा पुरस्कार कलेक्टर श्री कटेसरिया ने आबकारी विभाग को अवैध एवं नकली शराब के संबंध में प्राप्त सूचनाओं पर तत्परता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि नकली शराब के संबंध में कोई जानकारी होने पर विभाग को सूचित करें। सूचना सही पाए जाने पर संबंधित सूचना देने वाले व्यक्ति को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी को निर्देश दिए कि विभाग आमजन की शिकायतों को प्राथमिकता से सुने और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करे। शिकायत पर की गई कार्रवाई की जानकारी शिकायतकर्ता को भी दी जाए। उन्होंने नगरीय निकायों को भी नकली शराब संबंधी गतिविधियों की जानकारी के लिए प्रभावी सूचना तंत्र विकसित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने वर्ष 2021 में नामली में हुई नकली शराब की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आबकारी विभाग और संबंधित एजेंसियों को निरंतर सजगता के साथ कार्य करना आवश्यक है। वन अधिकार अधिनियम की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं कलेक्टर ने वन अधिकार अधिनियम, 2006 के अंतर्गत पट्टों से संबंधित प्रावधानों की सही जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र व्यक्तियों के दावों का नियमानुसार परीक्षण कर अधिकार प्रदान किए जाने का प्रावधान है। पूर्व में निरस्त हुए पात्र दावों का भी नियमानुसार पुनः परीक्षण किया जाना है। उन्होंने पंचायत स्तर तक इस संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों के बीच किसी प्रकार की भ्रांति न रहे। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि केवल नई भूमि पर कब्जा करने से वन अधिकार का पट्टा प्राप्त नहीं होता। पात्र दावों का संवेदनशीलता और नियमानुसार परीक्षण सुनिश्चित किया जाए।नराशन वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश कलेक्टर श्री कटेसरिया ने जिला आपूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों को समय पर और निर्धारित मात्रा में राशन उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि राशन वितरण व्यवस्था की निगरानी की जिम्मेदारी उचित मूल्य दुकान विक्रेता के साथ जिला आपूर्ति अधिकारी की भी होगी। सैलाना, बाजना एवं रतलाम ग्रामीण क्षेत्र में शत-प्रतिशत खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। दो माह का राशन एक साथ वितरित किए जाने की स्थिति में वितरण की सही मात्रा और उसकी एंट्री सुनिश्चित करने को कहा गया। कम मात्रा में राशन देकर अधिक मात्रा की एंट्री जैसी शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए। विशेष रूप से जनजातीय क्षेत्रों में राशन वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारु बनाए रखने पर जोर दिया गया। निर्धारित डेसिबल सीमा में ही बजें ध्वनि विस्तारक यंत्र कलेक्टर ने ध्वनि विस्तारक यंत्रों के निर्धारित डेसिबल सीमा में संचालन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम को इस संबंध में स्पष्ट कार्ययोजना तैयार कर उसका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा। स्वास्थ्य भवनों का निर्माण 15 दिवस में शुरू करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने स्वीकृत अस्पतालों एवं अन्य स्वास्थ्य भवनों का निर्माण कार्य आगामी 15 दिवस में प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं और अधोसंरचना शासन की प्राथमिकता में हैं। स्वीकृत कार्य समय-सीमा में प्रारंभ कर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किए जाएं।शिवगढ़ तहसील कार्यालय नए भवन में होगा शिफ्ट बैठक में कलेक्टर ने शिवगढ़ तहसील कार्यालय को नए भवन में स्थानांतरित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नए भवन से तहसील कार्यालय का संचालन प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन, अपर कलेक्टर श्री बृजेंद्र रावत, वन मंडल अधिकारी श्री अनुभा सिंह, आयुक्त नगर निगम श्री अनिल भाना सहित विभिन्न विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

नकली शराब की सही सूचना देने वाले को मिलेगा पुरस्कार : कलेक्टर कटेसरिया आबकारी विभाग शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करे, राशन वितरण में पारदर्शिता और स्वास्थ्य भवनों का समयबद्ध निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश

WhatsApp