Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

संत रविदास जी की समरसता संकल्प कलश यात्रा का ग्यारसपुर व मानोरा में भव्य स्वागत

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर : महाराज सिंह सूर्यवंशी

श्रद्धालुओं ने किया कलश पूजन, संत रविदास जी के समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता के संदेश को अपनाने का लिया संकल्प ग्यारसपुर/मानोरा। संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर आयोजित समरसता संकल्प कलश यात्रा सोमवार को ग्यारसपुर पहुंची। यात्रा के पहुंचने पर श्रद्धालुओं एवं सामाजिकजनों ने उत्साह और श्रद्धा के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक हरी सिंह रघुवंशी ने कलश की विधिवत पूजा-अर्चना कर संत रविदास जी का स्मरण किया। विधायक हरी सिंह रघुवंशी ने कहा कि संत रविदास जी ने समाज को समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। हमें उनके बताए मार्ग पर चलते हुए आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए तथा उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम संयोजक महाराज सिंह सूर्यवंशी ने कहा कि समरसता संकल्प कलश यात्रा जैसे आयोजन सामाजिक एकता, भाईचारे और सद्भाव की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कलश पूजन में बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु कलश पूजन कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अजय गुर्जर, शिवराज रघुवंशी, मोतीलाल अहिरवार, इमलिया बासौदा मंडल महामंत्री रामकरण अहिरवार, जगदीश अहिरवार, हुकुमचंद सूर्यवंशी, ज्ञान सिंह अहिरवार, राजू कुशवाहा, सरपंच नरसिंह दास बैरागी, कीरत सिंह अहिरवार, दंगल सिंह अहिरवार, चिरंजी लाल अहिरवार, हुकमलाल अहिरवार, गणेशाराम अहिरवार, परमलाल अहिरवार, प्रकाश अहिरवार, कमल सिंह अहिरवार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं सामाजिकजन उपस्थित रहे। मानोरा में भी श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ स्वागत ग्यारसपुर के बाद समरसता संकल्प कलश यात्रा ग्राम मानोरा पहुंची। यहां रविदास भक्तों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ यात्रा का स्वागत किया। श्रद्धालु सिर पर कलश धारण कर बस स्टैंड से रविदास धर्मशाला तक पहुंचे। यहां विधि-विधान से कलश पूजन एवं आरती की गई। इस दौरान संत लक्ष्मण दास एवं संत ओंकार दास भी यात्रा के साथ पहुंचे। संतों ने श्रद्धालुओं को संत रविदास जी के जीवन, विचारों और समाज को दिए गए समानता एवं समरसता के संदेश से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी ने मानवता, समानता और आपसी सद्भाव का मार्ग दिखाया। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने संत रविदास जी के विचारों को जीवन में अपनाने तथा सामाजिक एकता, भाईचारे और समरसता को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

नकली शराब की सही सूचना देने वाले को मिलेगा पुरस्कार : कलेक्टर कटेसरिया आबकारी विभाग शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करे, राशन वितरण में पारदर्शिता और स्वास्थ्य भवनों का समयबद्ध निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश

WhatsApp