Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हिंदू उत्सव समिति बैरसिया ने पेश किया वर्षभर का आय-व्यय 7.75 लाख रुपये खर्च, 4.48 लाख रुपये की आय; अध्यक्ष श्याम साहू ने 3.26 लाख रुपये का अंतर स्वयं वहन किया

Author Image
Written by
Bureau Report

‏रिपोर्टर सोनू नामदेव

बैरसिया। मधुरम पैलेस बैरसिया में श्री हिंदू उत्सव समिति बैरसिया, संरक्षक मंडल एवं चयन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के संरक्षकगण, चयन समिति के सदस्य, कार्यकारिणी पदाधिकारी एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे। बैठक का शुभारंभ भगवान श्री गणेश एवं श्री श्री 1008 गुरु ब्रह्मचारी ठड़ेश्वरी महाराज के चित्र के समक्ष पूजा-अर्चना के साथ हुआ। समिति अध्यक्ष एवं पत्रकार श्याम साहू तथा पदाधिकारियों ने उपस्थित संरक्षकगण, चयन समिति सदस्यों एवं वरिष्ठजनों का स्वागत किया। इसके बाद चयन समिति के संयोजक राधेश्याम सोमानी एवं पंकज गट्टानी ने चयन समिति तथा कार्यालय से संबंधित व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। लिखित एवं मौखिक रूप से प्रस्तुत किया आय-व्यय का ब्यौरा समिति अध्यक्ष पत्रकार श्याम साहू ने वर्ष 2025-26 में आयोजित धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का विस्तृत आय-व्यय विवरण लिखित एवं मौखिक रूप से संरक्षक एवं चयन समिति के समक्ष प्रस्तुत किया। विवरण के अनुसार वर्षभर में विभिन्न आयोजनों पर कुल 7,75,607 रुपये खर्च हुए, जबकि दानदाताओं एवं सहयोगियों से 4,48,668 रुपये की राशि प्राप्त हुई। आय एवं व्यय के बीच 3,26,939 रुपये का अंतर रहा, जिसकी पूरी राशि अध्यक्ष श्याम साहू द्वारा स्वयं वहन किए जाने की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त वर्षभर आयोजित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में स्वागत-सत्कार तथा अन्य व्यवस्थाओं में भी उनके द्वारा व्यक्तिगत सहयोग किया गया। धार्मिक आयोजनों में किए गए विभिन्न नवाचार समिति द्वारा वर्षभर आयोजित कार्यक्रमों में कई आकर्षक एवं नवीन गतिविधियां शामिल की गईं। श्री दुर्गा विसर्जन चल समारोह में पहली बार महिलाओं द्वारा स्वागत-सत्कार के साथ आर्केस्ट्रा एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। शरद पूर्णिमा महोत्सव में विधायक एवं पूर्व विधायक के आतिथ्य में महाआरती एवं खीर प्रसाद वितरण हुआ। शिवरात्रि महोत्सव में हल्दी-मेहंदी कार्यक्रम, ढपला-रमतुल्ला पार्टी, किन्नर नृत्य तथा चार ट्रालों एवं दो रथों पर जबलपुर, सागर, भोपाल एवं बैरसिया के कलाकारों की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। गुरु ब्रह्मचारी ठड़ेश्वरी महाराज जयंती के अवसर पर चलित ट्राले पर देशराज नरवरिया का भजन कार्यक्रम, सागर की शहनाई पार्टी तथा तीन ट्रालों एवं पांच रथों पर विभिन्न धार्मिक झांकियां प्रस्तुत की गईं। रंग पंचमी महोत्सव में परी म्यूजिकल ग्रुप द्वारा मथुरा की लठमार होली, देसी फाग एवं किन्नर नृत्य की प्रस्तुतियां दी गईं। वहीं श्री हनुमान जयंती महोत्सव में जगदीश बैंड की प्रस्तुति, हनुमान जी की झांकियां, पांच डीजे एवं चार ट्रालों के साथ विभिन्न धार्मिक झांकियां निकाली गईं। पारदर्शिता के साथ प्रस्तुत किया वर्षभर का हिसाब बैठक में समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि वर्षभर आयोजित कार्यक्रमों का आय-व्यय विवरण संरक्षक एवं चयन समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाना समिति की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही को दर्शाता है। बैठक में समिति के संरक्षक एवं पूर्व विधायक भक्तपाल सिंह राठौड़, पूर्व विधायक एवं संरक्षक जोधाराम गुर्जर, संरक्षक बटनलाल साहू, संरक्षक राजमल गुप्ता सहित चयन समिति के सदस्य, कार्यकारिणी पदाधिकारी एवं अन्य वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp