Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रावटी पुलिस ने चोरी गई 4 बकरियां बरामद कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया वीडियो फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर सुलझाई बकरी चोरी की वारदात

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर- संतोष केरावत

रतलाम। संपत्ति संबंधी अपराधों में कार्रवाई करते हुए रावटी पुलिस ने ग्राम अमरपुरा कला में चोरी गई चार बकरियां बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की बकरियों के साथ उनकी बिक्री से प्राप्त राशि में से 2,100 रुपए भी बरामद किए हैं। यह था मामला पुलिस के अनुसार, ग्राम अमरपुरा कला निवासी राजू पिता दोला डिंडोर ने थाना रावटी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 3 दिसंबर 2025 की रात वह घर में सो रहा था। सुबह करीब 4 बजे उठने पर बकरा-बकरियों वाले कमरे का ताला टूटा मिला और कमरे में बंधी चार बकरियां गायब थीं।फरियादी ने आसपास और गांव में बकरियों की तलाश की। इसी दौरान रावटी बाजार में उसे अपनी बकरियां एक व्यापारी के पास दिखाई दीं। पहचान होने पर व्यापारी ने बताया कि उसने ये बकरियां तीन व्यक्तियों से खरीदी थीं। शिकायत पर थाना रावटी में अपराध क्रमांक 620/2025 के तहत धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।वीडियो फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों से आरोपियों तक पहुंची पुलिस पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश पंद्रो एवं एसडीओपी सैलाना नीलम बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रावटी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। विवेचना के दौरान घटनास्थल का नक्शा तैयार कर साक्षियों के बयान दर्ज किए गए। पुलिस ने मुखबिर तंत्र, वीडियो फुटेज और उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण कर संदिग्धों की पहचान की। पूछताछ एवं विवेचना के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

Advertisement Box

पुलिस ने आरोपियों से घटनास्थल की तस्दीक कराते हुए चोरी की चारों बकरियां तथा बकरियों की बिक्री से प्राप्त राशि में से 2,100 रुपए बरामद किए।

गिरफ्तार आरोपी

1. मुकेश पिता रमेश कटारा, उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम छोटी सिंगत, थाना रावटी, जिला रतलाम।

2. राहजिंग पिता बाबुडा कटारा, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम छोटी सिंगत, थाना रावटी, जिला रतलाम।

3. कलसिंह पिता रमेश कटारा, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम छोटी सिंगत, थाना रावटी, जिला रतलाम।

बरामद मशरूका

– चोरी की गई 4 बकरियां

– बकरियों की बिक्री से प्राप्त राशि में से 2,100 रुपए

पुलिस टीम का योगदान कार्रवाई में उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह गडरिया, थाना प्रभारी रावटी, उनि. गलसिंह भवेल, प्रधान आरक्षक महेश बाघेला, प्रधान आरक्षक आतिश धानक, आरक्षक अवधेश परमार, आरक्षक जयेश पोसवाल सहित थाना रावटी पुलिस टीम एवं साइबर सेल रतलाम का योगदान रहा।रतलाम पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी मामलों में तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी एवं वीडियो फुटेज के विश्लेषण तथा मुखबिर तंत्र की मदद से मामलों के निराकरण और चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp