Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

करकोई गांव में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्ट- अर्जुन ठाकुर

संतुलित आहार, एनीमिया से बचाव और पोषण वाटिका को लेकर ग्रामीणों को किया हटा/दमोह। राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग मध्य प्रदेश के मार्गदर्शन में शक्ति फाउंडेशन एवं समग्र कल्याण समिति, दमोह द्वारा हटा विकासखंड के करकोई गांव में पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणजनों, बच्चों, महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी दी गई। ग्रामीणजनों को बताया गया कि स्वस्थ जीवन के लिए भोजन में हरी पत्तेदार सब्जियां, मौसमी फल, दालें, अनाज, दूध और स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों को शामिल करना आवश्यक है। महिलाओं एवं किशोरियों को एनीमिया से बचाव, आयरन युक्त आहार, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। वहीं बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए नियमित पौष्टिक आहार और स्वस्थ आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। युवाओं एवं ग्रामीणजनों को कुपोषण की रोकथाम में परिवार और समाज की भूमिका के बारे में बताया गया। साथ ही स्थानीय खाद्य सामग्री से पौष्टिक भोजन तैयार करने तथा घरों में पोषण वाटिका विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष आकाश पटेल, कार्यक्रम प्रभारी सना खान, प्रभात कुमार सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन भी शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी को अपने परिवार तक पहुंचाने का संकल्प लिया। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि सही पोषण स्वस्थ जीवन की आधारशिला है। पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को “सही पोषण-स्वस्थ जीवन” का संदेश देते हुए स्वस्थ एवं सुपोषित समाज के निर्माण में सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया गया।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp