
रिपोर्ट – ओम सोनी
भवानीमंडी। नगर निकाय आम चुनाव-2026 के द्वितीय चरण में शुक्रवार को नगर पालिका पिड़ावा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ तथा पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान दलों से प्रक्रिया की जानकारी ली तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मतदान संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदाताओं के लिए उपलब्ध पेयजल, छाया और कतार व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का भी निरीक्षण किया।पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने मतदान केंद्रों पर तैनात पुलिस बल से सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने मतदान केंद्रों एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यवस्थित सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों पर उपस्थित मतदाताओं से संवाद किया तथा सभी पात्र मतदाताओं से उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। झालावाड़ जिले में द्वितीय चरण के तहत अकलेरा, मनोहरथाना, खानपुर एवं पिड़ावा नगरपालिकाओं में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। शाम 6 बजे तक मतदान जारी रहा और विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं में उत्साह नजर आया। चारों नगरपालिकाओं में मतदान प्रतिशत अकलेरा नगरपालिका: सुबह 10 बजे तक 37.05 प्रतिशत, दोपहर 1 बजे तक 62.58 प्रतिशत, 3 बजे तक 73.10 प्रतिशत तथा शाम 6 बजे तक 83.18 प्रतिशत मतदान हुआ।खानपुर नगरपालिका: सुबह 10 बजे तक 33.11 प्रतिशत, दोपहर 1 बजे तक 60.23 प्रतिशत, 3 बजे तक 73.11 प्रतिशत तथा शाम 6 बजे तक 88.86 प्रतिशत मतदान हुआ।मनोहर थाना नगरपालिका: सुबह 10 बजे तक 42.34 प्रतिशत, दोपहर 1 बजे तक 72.37 प्रतिशत तथा 3 बजे तक 82.00 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। पिड़ावा नगरपालिका: सुबह 10 बजे तक 37.52 प्रतिशत, दोपहर 1 बजे तक 65.44 प्रतिशत तथा 3 बजे तक 77.29 प्रतिशत मतदान हुआ। फोटो : मतदान केंद्र का निरीक्षण करते जिला निर्वाचन अधिकारी अजय सिंह राठौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार दल के साथ।









