Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बैतूल से पत्रकारों का दल राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए मुंबई रवाना 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल अधिवेशन एवं पत्रकार सम्मान समारोह में करेगा सहभागिता

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – मोहम्मद आसिफ लंघा

बैतूल। प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के चौथे राष्ट्रीय अधिवेशन एवं पत्रकार सम्मान समारोह-2026 में सहभागिता के लिए बैतूल जिले से पत्रकारों का 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार दोपहर मुंबई के लिए रवाना हुआ। प्रतिनिधिमंडल प्रदेश सचिव एवं बैतूल जिलाध्यक्ष इरशाद खान के नेतृत्व में मुंबई पहुंचकर राष्ट्रीय आयोजन में सहभागिता करेगा।मुंबई के बोरीवली स्थित अटल स्मृति उद्यान में प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स का चौथा राष्ट्रीय अधिवेशन एवं पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम की आयोजक संगठन की राष्ट्रीय महासचिव शशि दीप हैं। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल होंगे मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अधिवेशन की अध्यक्षता संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सैयद खालिद कैस करेंगे। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। अधिवेशन के दौरान देशभर से पहुंचे पत्रकारों को पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। जिले से 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स आमला के अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ लंघा ने बताया कि राष्ट्रीय आयोजन में सहभागिता के लिए बैतूल जिले से 11 सदस्यीय पत्रकारों का दल मुंबई रवाना हुआ है। प्रतिनिधिमंडल में आयोजन समिति के सदस्य एवं प्रदेश सचिव इरशाद खान, प्रदेश महासचिव मोहम्मद अफसर, बी.पी. सोनी, अकरम खान पटेल, वाजिब खान, रिंकू रामपुरे, लोकेश सोनी, मयंक रामपुरे, अनुज नामदेव, तोप कुमार पटेल एवं सोमेश्वर शहाणे शामिल हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अधिवेशन में जिले के पत्रकारों की सहभागिता के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पत्रकारों का सम्मान भी किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल के मुंबई रवाना होने पर पत्रकार साथियों एवं शुभचिंतकों ने सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp