Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सागर जोन के नवागत पुलिस महानिरीक्षक इरशाद वली का दमोह आगमन

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्ट : दीपक पटेरिया

कंट्रोल रूम में समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, कोतवाली थाने का किया निरीक्षण सागर जोन के नवागत पुलिस महानिरीक्षक श्री इरशाद वली का दमोह आगमन हुआ। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। आगमन के बाद कंट्रोल रूम में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस महानिरीक्षक श्री इरशाद वली ने जिले की कानून-व्यवस्था एवं पुलिस कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने पुराने एवं महत्वपूर्ण प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने शराब, जुआ एवं नशे से संबंधित गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई करने, थानों में आने वाले पीड़ितों एवं महिलाओं को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने तथा क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता और गश्त को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे। पुलिस महानिरीक्षक ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए आमजन को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया। पुलिस महानिरीक्षक ने कोतवाली थाने का किया निरीक्षण कंट्रोल रूम में बैठक के उपरांत पुलिस महानिरीक्षक श्री इरशाद वली ने कोतवाली थाने का भ्रमण किया। उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और पुलिस कार्यों को बेहतर समन्वय एवं तत्परता के साथ संचालित करने पर जोर दिया।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp