
रिपोर्टर – सोनू नामदेव,
बैरसिया। पूर्व विधायक जोधाराम राम गुर्जर का जन्मदिन सोमवार को उनके निज निवास पर हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह ठाकुर ने जोधाराम गुर्जर को माला पहनाकर, साफा बंधवाकर एवं मिठाई खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। जन्मदिन समारोह में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, युवा एवं शुभचिंतक शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर जोधाराम गुर्जर का अभिनंदन किया। शुभचिंतकों की मौजूदगी में उन्होंने केक काटा और सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जोधाराम गुर्जर के निज निवास पर दिनभर शुभकामनाएं देने वालों का सिलसिला जारी रहा। जो लोग व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हो सके, उन्होंने फोन कॉल, एसएमएस एवं वीडियो संदेशों के माध्यम से जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। मिल रहे स्नेह और शुभकामनाओं के लिए जोधाराम गुर्जर ने सभी मित्रों, शुभचिंतकों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई देने वाले साथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। जन्मदिन समारोह के दौरान बधाई गीतों एवं आतिशबाजी से माहौल उत्सवमय रहा। जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वालों में नरेंद्र कुमार जैन, गल्ला मंडी व्यापारी रमेश साहू, सरपंच कल्टू जवाहर सिंह यादव, लाला राम साहू, भगवानदास व्याणी, रमेश यादव, राजकुमारी सुंदरलाल केवट, हेमराज मामा, मदन सिंह ठाकुर, राजू धाकड़, वीरेंद्र दांगी, रघु यादव, चंचल खत्री, राघवेंद्र सिंह गुर्जर, चंदन गुप्ता, गोविंद शर्मा, पप्पू कुशवाहा, सोनू शर्मा, भूपेंद्र सिंह मीणा सहित अनेक शुभचिंतक शामिल रहे।









