Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन हमारे लिए प्रेरणादायी : सांसद विजय बघेल 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होगा सेवा संकल्प अभियान

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – अरशद अली

दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक देशभर में प्रस्तावित सेवा संकल्प अभियान को लेकर दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 वर्ष सेवा, सुशासन, संकल्प और परिणामों की यात्रा है। उनका सार्वजनिक जीवन राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणादायी है। सांसद विजय बघेल ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान उन करोड़ों परिवारों की ओर से धन्यवाद की अभिव्यक्ति है, जिनके जीवन में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से सकारात्मक परिवर्तन आया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अनुशासन, समर्पण और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। छत्तीसगढ़ के साथ प्रधानमंत्री मोदी के जुड़ाव का उल्लेख करते हुए सांसद बघेल ने कहा कि संगठन के दायित्व के दौरान उन्होंने बस्तर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन में जनकल्याण के अनेक कार्य हुए हैं। उन्होंने गरीब कल्याण योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से देश के करोड़ों लोगों को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। सांसद बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को मजबूती मिली है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने तथा विभिन्न सुरक्षा अभियानों का उल्लेख करते हुए केंद्र सरकार की नीतियों को संकल्प और सामर्थ्य का उदाहरण बताया। बस्तर में विकास और शांति की दिशा में हुए कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएं बनी हैं। 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान सांसद विजय बघेल ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर शाम 7 बजे छत्तीसगढ़ सहित देशभर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित होगा। नागरिक अपने घरों में एक दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं देंगे। इसमें पंचायत प्रतिनिधि, महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्याएं, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही, विद्यार्थी एवं युवा भी सहभागी होंगे।विद्यार्थियों के लिए चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता अभियान के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। विद्यालय स्तर पर 18 सितंबर को चित्रकला तथा 19 सितंबर को प्रदर्शनी एवं भाषण प्रतियोगिता प्रस्तावित है। लगभग 25 हजार शिक्षण संस्थानों और 50 लाख विद्यार्थियों की भागीदारी का लक्ष्य रखा गया है। नमो सेवा-अनकही कहानियां’ के माध्यम से नुक्कड़ नाटक एवं सांगीतिक प्रस्तुतियों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं और छत्तीसगढ़ में हुए विकास कार्यों की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाई जाएगी। आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित होंगी गतिविधियां आंगन मिलन सेवा’ के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण, स्वास्थ्य, मातृ-शिशु देखभाल, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। सेवा मेरा योगदान’ के अंतर्गत 23 से 25 सितंबर तक नागरिकों और संस्थाओं को सेवा गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसमें रक्तदान, वृक्षारोपण, स्वच्छता, स्वास्थ्य जांच, जल संरक्षण, बच्चों की शिक्षा में सहयोग, वरिष्ठ नागरिकों के लिए डिजिटल साक्षरता और ‘वोकल फॉर लोकल’ जैसी गतिविधियां शामिल होंगी। 29 सितंबर को ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें जनकल्याणकारी योजनाओं, राष्ट्रीय प्रतीकों और विकसित भारत-2047 की भावना पर रंगोली बनाई जाएगी। विद्यार्थी, एनएसएस, एनसीसी, कलाकार और आम नागरिक इसमें सहभागिता करेंगे। ‘सेवा सेतु-सरकार आपके द्वार’ के तहत लगेंगे शिविर ‘सेवा सेतु-सरकार आपके द्वार’ अभियान के अंतर्गत ब्लॉक एवं तहसील स्तर पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में हितग्राहीमूलक योजनाओं के स्वीकृति-पत्र वितरित किए जाएंगे, राजस्व संबंधी प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा तथा केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी और लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। जल जन सेवा संकल्प’ के अंतर्गत जल स्रोतों की स्वच्छता, जल चौपाल, जल संचय एवं नदी घाट स्वच्छता जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। 7 अक्टूबर को होगी सेवा ज्योति कलश यात्रा सांसद विजय बघेल ने बताया कि 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प को ग्राम, जिला एवं राज्य स्तर तक पहुंचाया जाएगा। युवाओं और नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ भी आयोजित किया जाएगा।अभियान का समापन 17 अक्टूबर को ‘सुशासन सेवा संवाद’ के साथ होगा। इसकी अवधारणा ‘जनसेवक महाकुंभ-पंचायत से पार्लियामेंट’ रखी गई है, जिसमें सेवा और सुशासन से जुड़े अनुभवों को साझा किया जाएगा। सांसद बघेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अंत्योदय के मंत्र के साथ कार्य करती है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से पार्टी के कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पहुंचकर विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से संवाद करेंगे और उनके अनुभव जानेंगे। पार्टी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ अपने-अपने लक्षित वर्गों के साथ संपर्क करेंगे।उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि विभिन्न योजनाओं से लोगों के जीवन में आए बदलाव की प्रेरक कहानियों को समाज तक पहुंचाने में मीडिया प्रभावी भूमिका निभा सकता है। सांसद विजय बघेल ने जिलेवासियों से सेवा संकल्प अभियान में उत्साहपूर्वक सहभागिता करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी के माध्यम से सेवा, सामाजिक योगदान और विकसित भारत के संकल्प को मजबूत किया जा सकता है। प्रेसवार्ता में जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं सेवा संकल्प अभियान के जिला समन्वयक ललित चंद्राकर, जिला महामंत्री दिलीप साहू, जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम जिला संयोजक विनोद अरोरा तथा मीडिया प्रभारी राजा महोबिया उपस्थित रहे।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp