Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

न आपकी गारंटी, न मेरी… जब तक हैं, खुलकर काम कीजिए” राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के बेबाक अंदाज और जीवन दर्शन की चर्चा

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्ट – बी.एस. वर्मा

सीहोर। जिले की इछावर तहसील के बालोड़िया गांव में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा और कलेक्टर के. बालागुरु के बीच हुआ संवाद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। मंत्री के सहज और मजाकिया अंदाज के साथ दिए गए जीवन दर्शन के संदेश ने मंच पर मौजूद जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम के दौरान मंच पर विभिन्न विषयों को लेकर चर्चा चल रही थी। इसी बीच राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने सहज अंदाज में कलेक्टर से कहा कि उन्हें बंदूक का लाइसेंस चाहिए था। इस पर कलेक्टर ने नियमों का हवाला देते हुए अपनी बात रखी। इसके बाद मंत्री वर्मा ने माइक संभालते हुए कहा, “न मेरी कोई गारंटी है, न आपकी गारंटी है। आज आप कलेक्टर हैं, कल इस पद पर नहीं रहेंगे और आज मैं मंत्री हूं, कल नहीं रहूंगा। पद और जीवन दोनों अस्थायी हैं। इसलिए जब तक जिम्मेदारी मिली है, जनता के हित में पूरी ईमानदारी और खुशी के साथ काम करना चाहिए।” मंत्री की इस बात पर मंच पर मौजूद जनप्रतिनिधियों और कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।इसी दौरान मंत्री वर्मा ने कलेक्टर के स्थानीय भाषा सीखने को लेकर भी सहज अंदाज में बात कही। उन्होंने कहा कि जब कलेक्टर बालागुरु यहां आए थे, तब उन्हें स्थानीय बोली की जानकारी कम थी, लेकिन अब उन्होंने स्थानीय भाषा को अच्छी तरह सीख लिया है और क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे हैं। मंत्री की बात सुनकर कलेक्टर बालागुरु भी मुस्कुराते नजर आए।राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा इछावर विधानसभा क्षेत्र से आठ बार विधायक रह चुके हैं और वर्तमान में मोहन यादव सरकार में राजस्व विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। कार्यक्रम में मंत्री के सहज संवाद और जनसेवा को लेकर दिए गए संदेश की लोगों के बीच चर्चा रही।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp