Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एनसीएल मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्साह के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग में पूजा-अर्चना के साथ हुआ आयोजन, बच्चों की पेंटिंग और हेलमेट रही आकर्षण का केंद्र

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – जय प्रकाश

सिंगरौली। सृजन एवं निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती एनसीएल मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों में विविध कार्यक्रमों के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभागों में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई तथा कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने आयोजन में सहभागिता की। एनसीएल मुख्यालय सिंगरौली के विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग तथा नगर प्रशासन एवं रखरखाव विभाग की ओर से ‘सेफ्टी फर्स्ट’ और ‘सेफ्टी मस्ट’ की थीम को ध्यान में रखते हुए आकर्षक पंडाल सजाया गया। यहां भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई। एनसीएल के सीएमडी एन. फ्रैंकलिन जयकुमार ने भगवान विश्वकर्मा के दर्शन किए। इसके बाद बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए गए। पूजा-अर्चना की पूर्णाहुति के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें एनसीएल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ स्थानीय नागरिकों ने भी सहभागिता की और प्रसाद ग्रहण किया। श्रम और निर्माण की महत्ता का दिया संदेश विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग के प्रबंधक अरविन्द कुमार मधुकर ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा हमें प्रत्येक कार्य को समर्पण और ईमानदारी के साथ करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि परिश्रम और कार्य के प्रति निष्ठा से व्यक्ति अपने जीवन में नई उपलब्धियां हासिल कर सकता है। उन्होंने विश्वकर्मा जयंती पर सभी के सुख, समृद्धि और सफलता की कामना की। इस अवसर पर अरविन्द कुमार मधुकर, विकाश अवस्थी, के.पी. जायसवाल, सिंघेश्वर राउत, रामेश्वर प्रसाद, राम मिलन वैश्य, रामाशंकर विश्वकर्मा, विवेक द्विवेदी, जियालाल वैश्य, सतीश इवने, विकास कुमार मीणा, कुलदीप कुजूर, योगेश धोटे, सुशील मुंडा, उमाशंकर गुप्ता, जी. राजलू, बी. मोहन राव, सीएस परस्ते, श्रीमती शिरीन राही, अर्जुन देवगन, परमेश्वर उरांव, अमर, विनय, अर्जुन मांझी, रमणीक रमन कुमार, मनोज कुमार, एम.जे. सिंह, संजय कुमार एवं आनंद दुबे सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। पंडाल में बच्चों की पेंटिंग और भगवान विश्वकर्मा का हेलमेट विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। फिल्टर प्लांट में भी हुई पूजा-अर्चना जलापूर्ति एवं रखरखाव विभाग के फिल्टर प्लांट में भी भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर जयंती मनाई गई। पूजा के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर टीए इंचार्ज ईशान अली, ओवरसीयर योगेश यादव, वीरेंद्र कुमार, भावेश, मैकेनिकल फिटर नितिन कुमार मलैया, प्रवीण राघव, सचिन कुमार, लाल जी, विकास हरिद्वाज एवं अनीता प्रसाद सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। मुख्यालय और बाजार क्षेत्रों में भी आयोजन एनसीएल मुख्यालय परिसर में लाइट व्हीकल के माध्यम से पंडाल तैयार कर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित की गई। यहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इसके अलावा सिंगरौली के विभिन्न बाजार क्षेत्रों में भी भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमाएं स्थापित कर पूजा-अर्चना एवं प्रसाद वितरण किया गया। विभिन्न स्थानों पर कर्मचारियों, व्यापारियों और नागरिकों ने श्रद्धापूर्वक आयोजन में सहभागिता की।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp