Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सेवा संकल्प अभियान के पहले दिन पीएम श्री सरोजिनी नायडू स्कूल में बनी सुंदर वाटिका छात्राओं और शिक्षकों ने ली स्वच्छता की शपथ, पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Oplus_131072
Author Image
Written by
Bureau Report

‏‍रिपोर्टर सोनू नामदेव

बैरसिया। सेवा संकल्प अभियान के प्रथम दिवस पीएम श्री शासकीय सरोजिनी नायडू कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैरसिया में स्वच्छता, पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती गीता जोशी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में हुआ। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि अभियान के तहत सबसे पहले प्रार्थना सभा में प्राचार्य द्वारा छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इसके बाद शासन के निर्देशानुसार विद्यालय परिसर में स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की गईं। छात्राओं एवं शिक्षकों ने मिलकर बाग-बगीचों सहित पूरे परिसर की साफ-सफाई की। विद्यालय परिसर में विकसित की गई सुंदर वाटिका सेवा संकल्प अभियान के दौरान विद्यालय परिसर में सुंदर वाटिका विकसित की गई। वरिष्ठ शिक्षक दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि प्राचार्य श्रीमती गीता जोशी की लंबे समय से इच्छा थी कि विद्यालय परिसर को हराभरा और आकर्षक बनाने के लिए एक सुंदर वाटिका तैयार की जाए। इसी उद्देश्य से विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पुष्प एवं पौधों का रोपण किया गया। पौधरोपण के साथ विद्यार्थियों को पौधों की देखभाल और पर्यावरण संरक्षण के महत्व की जानकारी भी दी गई। छात्राओं और शिक्षकों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं एवं स्टाफ ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। सभी ने कम से कम एक पौधे की नियमित देखभाल एवं संरक्षण करने की शपथ ली। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, पौधों की देखभाल और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विद्यालय परिसर को स्वच्छ एवं हराभरा बनाने में सहयोग किया। ये रहे उपस्थित कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती गीता जोशी, यूको प्रभारी सुरेश रविवार, एकेडमिक प्रभारी सुजाता पुरोहित, पीएम श्री प्रभारी निधि श्रीवास्तव सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं राजेंद्र कुशवाह, पूनम आर्य, एमएस ठाकुर, अर्चना कुशवाह, सहाना कौसर, रागिनी पटेरिया आदि उपस्थित रहे। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से विद्यालय में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई तथा परिसर को हरित एवं सुंदर बनाने की दिशा में पहल की गई।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp