
रिपोर्टर – लखन ठाकुर
चोली। वृंदावन की नगरी के नाम से प्रसिद्ध ग्राम चोली में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम रासलीला मैदान में हुआ, जहां बड़ी संख्या में दीप प्रज्वलित कर उत्साह और उमंग के साथ जन्मदिवस मनाया गया। दीपोत्सव के दौरान रासलीला मैदान दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान भारत माता के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम में ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। दीपों से सजे रासलीला मैदान का मनमोहक दृश्य सभी के आकर्षण का केंद्र रहा। उपस्थित लोगों ने देश की प्रगति, विकास और समृद्धि की कामना करते हुए दीपोत्सव में सहभागिता की। चोली की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान के बीच आयोजित यह दीपोत्सव कार्यक्रम ग्रामीणों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, उत्साह और देशभक्ति का वातावरण नजर आया।









