Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

प्रांतीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में नरसिंहपुर की टीम ने हासिल किया प्रथम स्थान

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर: अर्जुन ठाकुर

दमोह। भारत विकास परिषद के संस्कार प्रकल्प के अंतर्गत अटल शाखा एवं रानी दमयंती शाखा, दमोह के संयुक्त तत्वावधान में 16 अक्टूबर 2026 को प्रांत स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाकौशल प्रांत के विभिन्न जिलों से चयनित टीमों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इसमें नरसिंहपुर जिले की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर आगामी क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए स्थान सुनिश्चित किया।

Advertisement Box

प्रतियोगिता में प्रतिभागी विद्यार्थियों ने हिंदी, संस्कृत एवं लोकगीतों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुरबद्ध सामूहिक गायन के जरिए प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया। सागर से आए दिव्यांग बच्चों ने भी अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में विशेष आकर्षण जोड़ा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्या भारती के मध्य क्षेत्र के अध्यक्ष विवेक शेंडये रहे, जबकि अध्यक्षता भारत विकास परिषद के मध्य क्षेत्र अध्यक्ष सुनील कोठारी ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी हेमंत मलैया एवं वरिष्ठ रंगकर्मी राजीव अयाची उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रांत अध्यक्ष इंजीनियर रामकृष्ण चौकसे, राष्ट्रीय पर्यावरण सदस्य जितेंद्र शर्मा, प्रांतीय संस्कार प्रमुख आशुतोष वर्मा, क्षेत्रीय सेवा प्रमुख सुधीर मिश्रा तथा महिला सहभागिता प्रभारी सरोज चौकसे सहित भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय, क्षेत्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारी, विभिन्न शाखाओं के प्रतिनिधि, विद्यालयों के विद्यार्थी एवं शिक्षक मौजूद रहे।

अतिथियों ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, संस्कार, एकता एवं भारतीय संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने ऐसे आयोजनों को विद्यार्थियों में सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय भावना विकसित करने का प्रभावी माध्यम बताया।

प्रतियोगिता में सभी टीमों ने उत्साह के साथ अपनी प्रस्तुतियां दीं। निर्णायक मंडल में डॉ. अरुणा उज्जैनकर, श्यामसुंदर शुक्ला, डॉ. वैभव कैथवास, रवि बर्मन एवं खेमचंद अठ्या शामिल रहे। निर्णायकों के निर्णय के बाद नरसिंहपुर जिले की टीम को प्रथम स्थान प्रदान किया गया। विजेता टीम अब आगामी क्षेत्रीय स्तर की राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में महाकौशल प्रांत का प्रतिनिधित्व करेगी।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. किरण गोस्वामी, अध्यक्ष रानी दमयंती शाखा, एवं संजय खरे, सचिव अटल शाखा, ने किया। आभार प्रदर्शन अटल शाखा के अध्यक्ष डॉ. रवि प्रकाश गोस्वामी ने किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में अटल शाखा के सत्या श्रीवास्तव, एडवोकेट राजीव कुमार नेमा, मृणाल आर्य, एडवोकेट मनीष सराफ, हरीश दुबे, अखिलेश गुप्ता, अभिषेक जैन, राकेश सोनी, देवेश श्रीवास्तव, जितेंद्र राजपूत, मयंक देवलिया, शरद दुबे एवं पवित्र शुक्ला सहित रानी दमयंती शाखा की प्रेमलता उपाध्याय, मधु सराफ, सीमा शुक्ला, पुष्पा प्रजापति, सुषमा सोनी, खुशबू दुबे, नीति खरे एवं सुमन दुबे का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजन में परिषद के पदाधिकारियों, सदस्यों, विद्यालय प्रतिनिधियों एवं अन्य सहयोगियों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp