
रिपोर्टर- मानसिंह खत्री
हंडिया थाना क्षेत्र के ग्राम हंडिया निवासी 60 वर्षीय संतोष तिवारी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने उनकी काफी तलाश करने के बाद हंडिया थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार, 6 सितंबर 2026 की रात संतोष तिवारी खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोए थे। अगले दिन सुबह जब परिजन जागे तो वह घर पर नहीं मिले। इसके बाद परिजनों ने बस स्टैंड, हंडिया घाट, गांव, रिश्तेदारों तथा अन्य संभावित स्थानों पर उनकी तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। काफी तलाश के बाद भी जानकारी नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। हंडिया पुलिस ने गुमशुदगी क्रमांक 73/26 एवं अपराध क्रमांक 401/26, धारा 140(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही है।
संतोष तिवारी का हुलिया
– नाम: संतोष तिवारी
– उम्र: 60 वर्ष
– रंग: सांवला
– कद: 5 फीट 5 इंच
– पहनावा: सफेद हाफ शर्ट और काले रंग की पैंट
– विशेष पहचान: नाक पर तिल का निशान पुलिस और परिजनों ने लोगों से अपील की है कि संतोष तिवारी के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर तत्काल हंडिया पुलिस को सूचना दें, ताकि उन्हें जल्द खोजकर परिजनों तक पहुंचाया जा सके।









