Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जनपद बैठक में विकास कार्यों को लेकर जन प्रतिनिधियों ने रखे सवाल

Author Image
Written by
Bureau Report

‎रिपोर्ट — मुकुंद बेशरा

नबरंगपुर। चंदाहांडी विकासखंड की अध्यक्षा सुमित्रा पुजारी के मार्गदर्शन में ब्लॉक सभागार में जनपद बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विकासखंड बीडीओ चैन गण्ड ने की। इस दौरान पंचायत विकास अधिकारी हृषिकेश ने पूर्व योजनाओं एवं वार्षिक खर्च का विवरण प्रस्तुत किया। बैठक की शुरुआत में चंदाहांडी विकासखंड में संचालित विभिन्न विकास कार्यों को लेकर जनप्रतिनिधियों ने अपनी बात रखी। फटकी पंचायत के जनपद सदस्य संतोष पटनायक ने कहा कि विकास कार्यों के लिए विधायक एवं सांसद स्तर से की जाने वाली अनुशंसाओं की जानकारी जनप्रतिनिधियों को भी उपलब्ध कराई जानी चाहिए, ताकि क्षेत्र में विकास कार्यों की बेहतर निगरानी हो सके। जिला परिषद जोन-1 की सदस्य वर्षाराणी पटेल ने प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों की देखभाल के लिए शिशुसेविका के चयन तथा बच्चों को उपलब्ध कराए जाने वाले ड्रेस को लेकर सवाल रखा। उन्होंने कहा कि निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार स्थानीय स्तर पर पात्र महिलाओं को शिशुसेविका के रूप में अवसर दिया जाना चाहिए। इस पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी उमरसिंह नायक एवं अतिरिक्त शिक्षा अधिकारी विजय आनंद सोरी ने जानकारी देते हुए बताया कि विकासखंड में कुल 61 शिशुसेविका पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 43 पदों पर नियुक्ति की जा चुकी है। शेष 18 पदों पर गांवों में प्राप्त शिकायतों एवं स्थानीय स्तर पर उत्पन्न परिस्थितियों के कारण प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। अधिकारियों ने बताया कि शिशुसेविका की नियुक्ति विभाग द्वारा सीधे नहीं की जाती, बल्कि विद्यालय संचालन समिति के माध्यम से प्रक्रिया पूरी की जाती है। निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार ही नियुक्ति की जाएगी। यदि किसी स्थान पर नियमों के अनुरूप प्रक्रिया नहीं हुई है, तो मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में विकासखंड के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने जनहित से जुड़ी योजनाओं और उनके क्रियान्वयन की जानकारी जनप्रतिनिधियों को दी। सांसद प्रतिनिधि पुरुषोत्तम पारी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा रखी गई मांगों एवं विकासखंड की विभिन्न समस्याओं की जानकारी सांसद बलभद्र माझी को दी जाएगी।बैठक में नायब तहसीलदार मधुमिता गण्ड, जिला परिषद जोन-2 सदस्य केतकीमल्ली गौड़, ब्लॉक उपाध्यक्ष बासुदेव गौड़, एईई भगवान बेहरा, जेई राजीव लोचन धल, नीलकंठ पटनायक, अनीता प्रधान, डॉ. पिंकी शर्मा, डॉ. मनीष पुरोहित सहित ब्लॉक की सरपंच, जनपद सदस्य एवं पीईओ उपस्थित रहे।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp