Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

20 वर्षों से वेंडिंग जोन और स्थायी मंडी की मांग, व्यवसायियों ने अधिकारियों से समाधान का किया अनुरोध

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्ट – मंजय कुमार

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय), गुरुवार। फल-सब्जी व्यवसायियों ने वेंडिंग जोन और स्थायी मंडी की व्यवस्था को लेकर बैठक कर अपनी मांगों को एक बार फिर संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखने का निर्णय लिया। व्यवसायियों का कहना है कि वे करीब 20 वर्षों से व्यवस्थित एवं स्थायी स्थान की मांग कर रहे हैं। फल-सब्जी व्यवसायी वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष चौधरी नारायण प्रसाद सोनकर ने बताया कि व्यवसायियों की ओर से लंबे समय से अधिकारियों एवं नगर पालिका के समक्ष वेंडिंग जोन और स्थायी मंडी की मांग रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि व्यवसायियों को कारोबार के लिए सुरक्षित और व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि नगर के अधिकांश फल-सब्जी व्यवसायी नगर पालिका में पंजीकृत हैं। थोक व्यवसायियों के पास नियमानुसार लाइसेंस हैं और वे नियमित रूप से टैक्स का भुगतान करते हैं। व्यवसायियों ने नगर में व्यवस्थित कारोबार के लिए स्थायी व्यवस्था उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। बैठक में व्यवसायियों ने निर्णय लिया कि संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर वेंडिंग जोन एवं स्थायी मंडी की मांग को प्राथमिकता के साथ रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन और नगर पालिका द्वारा समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाने पर व्यवसायी सहयोग करेंगे। व्यवसायियों ने यह भी कहा कि यदि उनकी मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं होती है, तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से धरना एवं अन्य आंदोलनात्मक कार्यक्रमों का सहारा लेगा। जिला अध्यक्ष ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर अनिश्चितकालीन धरना और व्यापार बंद जैसे कदमों पर भी संगठन विचार करेगा। बैठक में उपाध्यक्ष विष्णु प्रसाद सोनकर, महामंत्री बृजमोहन प्रसाद सोनकर, मंत्री बिल्लू सरदार, मीडिया प्रभारी मनोज जायसवाल सहित राजकुमार सोनकर, शीला देवी, जमुना देवी, रुक्मिणी देवी, संजू देवी, मंजू देवी, जीवित सोनकर, त्रिलोकी सोनकर, संजय सोनकर, अजय सोनकर और वीरेंद्र सोनकर सहित अन्य व्यवसायी उपस्थित रहे।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp