Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की बैठक संपन्न, संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – राजपाल सिंह

देवास। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय देवास में प्रदेश महामंत्री एवं उज्जैन संभाग प्रभारी डॉ. लता वानखेड़े की उपस्थिति में सेवा संकल्प अभियान को लेकर जिला टोली एवं कोर समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों और वर्तमान में संचालित विभिन्न अभियानों की समीक्षा की गई। बैठक में तिरंगा यात्रा, मन की बात कार्यक्रम तथा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी ली गई। साथ ही सितंबर माह में संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों का पदाधिकारियों से वृत्त लिया गया तथा आगामी कार्यक्रमों के सफल आयोजन को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। इस  अवसर पर नवनियुक्त मोर्चा अध्यक्षों एवं जिला पदाधिकारियों के साथ संगठन के विस्तार एवं कार्यप्रणाली को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री एवं उज्जैन संभाग प्रभारी डॉ. लता वानखेड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा द्वारा विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को भाजपा कार्यकर्ता अपने घर के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी परियोजनाओं के प्रति शुभकामनाएं एवं आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर भी दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। यह आयोजन सेवा, सुशासन और विकास के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा। डॉ. लता वानखेड़े ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने तथा जनसेवा के कार्यों को व्यापक स्तर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की शक्ति है और सभी कार्यकर्ताओं को सेवा एवं समर्पण की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर जनकल्याण के कार्यों में सहभागिता करनी चाहिए। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रायसिंह सैंधव, हाटपीपल्या विधायक मनोज चौधरी, महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष बहादुर मुकाती, जिला महामंत्री राजेश यादव, मनीष सोलंकी, विजय सिंह पंवार, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती माया पटेल तिवारी सहित जिला पदाधिकारी एवं विभिन्न मोर्चों के जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे। ‎उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp