Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के अंतरराष्ट्रीय सम्मान पर सांसद नरेश म्हस्के ने दीं शुभकामनाएं

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – अरविंद कोठारी

हाउस ऑफ कॉमन्स में होने वाला सम्मान महाराष्ट्र के नेतृत्व का वैश्विक गौरव : सांसद नरेश म्हस्के ठाणे। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के जनहितकारी एवं लोकाभिमुख कार्यों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना के अवसर पर सांसद नरेश म्हस्के ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सांसद नरेश म्हस्के ने कहा कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आम नागरिकों को केंद्र में रखते हुए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने का कार्य किया है। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने वाली ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना’ तथा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने वाली ‘मुख्यमंत्री युवा कार्य प्रशिक्षण योजना’ जैसी योजनाओं के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ नागरिकों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। सांसद म्हस्के ने बताया कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के जनकेंद्रित, पारदर्शी एवं नवोन्मेषी प्रशासन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना मिल रही है। ब्रिटेन की संसद के हाउस ऑफ कॉमन्स में उनका सम्मान किए जाने की जानकारी दी गई है। इसके साथ ही ‘इंटरनेशनल कॉन्क्लेव 2026’ में उन्हें ‘स्टेटमेंटशिप अवॉर्ड’ तथा महाराष्ट्र मंडल की ओर से ‘ग्लोबल प्राइड ऑफ महाराष्ट्र’ पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की बात भी सामने आई है। सांसद नरेश म्हस्के ने कहा कि यह सम्मान केवल एक जनप्रतिनिधि का सम्मान नहीं, बल्कि महाराष्ट्र के नेतृत्व और राज्य की कार्यक्षमता का वैश्विक स्तर पर गौरव है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में एकनाथ शिंदे के साथ कार्य करते हुए उन्होंने उनकी जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता, विभिन्न वर्गों के लिए कार्य करने की तत्परता और निर्णय लेने की क्षमता को करीब से देखा है। ऐसे में उनके कार्यों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली सराहना पर एक सहकर्मी एवं जनप्रतिनिधि के रूप में उन्हें प्रसन्नता है। सांसद नरेश म्हस्के ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को अंतरराष्ट्रीय सम्मान के लिए पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि उनके नेतृत्व में महाराष्ट्र और देश का गौरव निरंतर नई ऊंचाइयों तक पहुंचे।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp