Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

चैंबर ऑफ कॉमर्स ने व्यापारियों और सब्जी विक्रेताओं को वितरित किए सिक्के एसबीआई के सहयोग से ₹1, ₹2, ₹10 और ₹20 मूल्यवर्ग के सिक्के उपलब्ध कराए

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर : दिलीप माहेश्वरी

बलौदाबाजार। बाजार में छोटे मूल्यवर्ग के सिक्कों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा पहल की गई। चैंबर के पदाधिकारियों ने बाजार क्षेत्र में दुकानों पर पहुंचकर व्यापारियों और सब्जी विक्रेताओं को आवश्यकतानुसार सिक्के वितरित किए। सिक्कों की व्यवस्था के लिए भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से ₹1, ₹2, ₹10 और ₹20 मूल्यवर्ग के सिक्के उपलब्ध कराए गए। चैंबर पदाधिकारियों ने बाजार में सीधे पहुंचकर व्यापारियों एवं सब्जी विक्रेताओं को सिक्के वितरित किए। इसका उद्देश्य दैनिक व्यापारिक लेन-देन को सुविधाजनक बनाना और ग्राहकों को खुले पैसे उपलब्ध कराना है। चैंबर की इस पहल से छोटे दुकानदारों, सब्जी विक्रेताओं और बाजार में खरीदारी करने वाले ग्राहकों को सुविधा मिलने की उम्मीद है। व्यापारियों ने कहा कि दैनिक लेन-देन में छोटे मूल्यवर्ग के सिक्कों की आवश्यकता रहती है। ऐसे में बाजार में सीधे सिक्के उपलब्ध कराने की व्यवस्था उपयोगी है। व्यापारियों ने जताया आभार कपड़ा, मेडिकल, सर्राफा और सब्जी व्यापारियों ने चैंबर की पहल की सराहना की। व्यापारियों का कहना है कि समय-समय पर इस प्रकार सिक्कों की उपलब्धता होने से दैनिक कारोबार में सुविधा बनी रहेगी। सब्जी विक्रेता हीरामणि ने कहा कि छोटे व्यापारियों के लिए सिक्कों की व्यवस्था करना अच्छी पहल है। उन्होंने चैंबर पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। सब्जी व्यापारी जयसवाल ने कहा कि व्यापार में छोटे मूल्यवर्ग के सिक्कों की आवश्यकता रहती है। चैंबर द्वारा की गई इस व्यवस्था से छोटे व्यापारियों को लेन-देन में सुविधा मिलेगी।व्यापारियों की सुविधा चैंबर की प्राथमिकता : लक्ष्मी साहू चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष लक्ष्मी साहू ने कहा कि व्यापारियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सुविधाएं उपलब्ध कराना चैंबर की प्राथमिकता है। भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से सिक्कों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की पहल की गई है। इससे व्यापारिक लेन-देन को सुविधाजनक बनाने में मदद मिलेगी और ग्राहकों को भी खुले पैसे उपलब्ध हो सकेंगे। सिक्का वितरण के दौरान चैंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष लक्ष्मी साहू, शिव प्रसाद तिवारी, कालू धीवर, दिलीप माहेश्वरी, पत्रकार संजय नारायण केसरवानी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

नर्मदा माइक्रो सिंचाई परियोजना से सरदारपुर के सिंचाई तालाबों में पानी उपलब्ध कराने की मांग रबी फसल से पहले 66 ग्रामों में सिंचाई योजना के कार्य पूरे करने को लेकर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने सौंपा ज्ञापन

WhatsApp