Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किन्ही में उत्साह के साथ मनाया गया उमंग दिवस

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – मदन मोहन पाराशर

किरनापुर। विकासखंड किरनापुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किन्ही में उमंग हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को उमंग दिवस उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वास्थ्य, स्वच्छता, मानसिक प्रसन्नता और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसएमसी अध्यक्ष श्री विजय भंडारकर एवं एसएमसी सदस्य श्री संतोष माहेश्वरे उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्राचार्य श्री हरीश बोरकर ने की। उमंग कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती अनीता पटले के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न स्वास्थ्य एवं जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। विद्यार्थियों को नियमित व्यायाम एवं योग करने, पौष्टिक आहार लेने तथा मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और स्वस्थ जीवनशैली से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी प्राप्त की। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को प्राथमिकता देने तथा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।उमंग दिवस के अवसर पर विद्यालय का समस्त शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहा। आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वस्थ, जागरूक एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

नर्मदा माइक्रो सिंचाई परियोजना से सरदारपुर के सिंचाई तालाबों में पानी उपलब्ध कराने की मांग रबी फसल से पहले 66 ग्रामों में सिंचाई योजना के कार्य पूरे करने को लेकर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने सौंपा ज्ञापन

WhatsApp