
रिपोर्ट: आशीष पाण्डेय
मुंगेली, 23 सितंबर 2026। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के परिवहन एवं बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार वाहन जांच, गश्त एवं निगरानी की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी वृत्त मुंगेली की टीम ने ग्राम कंतेली में वाहन चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल से 100 नग देशी मदिरा प्लेन जब्त की। जिला आबकारी अधिकारी श्री रविशंकर साय ने बताया कि आबकारी टीम द्वारा ग्राम कंतेली में वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल क्रमांक CG 28 M 0389, होंडा SP 125 को रोककर चालक की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन चालक अरुण कुमार साहू, निवासी चिखलदह, थाना लालपुर के कब्जे में रखे बैग की जांच की गई। बैग से 100 नग देशी मदिरा प्लेन बरामद हुई।आबकारी टीम ने मदिरा को विधिवत जब्त कर अपने कब्जे में लिया। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। अवैध मदिरा के परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर राजसात किए जाने की कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध मदिरा के परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।









