Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गोवर्धन की नई एसडीएम बनीं आईएएस प्रशिक्षु सलोनी गौतम, सुशील कुमार सिंह जिला मुख्यालय भेजे गए

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – रूपकिशोर सैनी

गोवर्धन। जिलाधिकारी सीपी सिंह ने बुधवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए गोवर्धन तहसील में नई प्रशासनिक जिम्मेदारी सौंपी है। आईएएस प्रशिक्षु सलोनी गौतम को गोवर्धन का नया उपजिलाधिकारी (एसडीएम) नियुक्त किया गया है। वहीं, गोवर्धन में कार्यरत रहे एसडीएम सुशील कुमार सिंह को जिला मुख्यालय पर नई जिम्मेदारी दी गई है। नवागत एसडीएम सलोनी गौतम 2024 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में 127वीं रैंक हासिल की थी। सलोनी गौतम मूल रूप से उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र के गांव शेरपुर की रहने वाली बताई गई हैं। आईएएस प्रशिक्षण के दौरान उन्हें गोवर्धन तहसील की प्रशासनिक जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर रहेगा फोकस गोवर्धन धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से देश-दुनिया में विशेष पहचान रखता है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु गिरिराज महाराज की सप्तकोसीय परिक्रमा और दर्शन के लिए पहुंचते हैं। पर्वों एवं प्रमुख धार्मिक आयोजनों के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या में और वृद्धि होती है। ऐसे में नवागत एसडीएम के समक्ष श्रद्धालुओं की सुविधाओं, परिक्रमा मार्ग की व्यवस्थाओं, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, स्थानीय नागरिकों की समस्याओं के समाधान और विभिन्न प्रशासनिक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां रहेंगी। सुशील कुमार सिंह को जिला मुख्यालय पर नई जिम्मेदारी गोवर्धन में कार्यरत रहे एसडीएम सुशील कुमार सिंह को जिला मुख्यालय पर तैनाती दी गई है। प्रशासनिक बदलाव के बाद गोवर्धन तहसील में नई प्रशासनिक व्यवस्था लागू हो गई है। नवागत एसडीएम सलोनी गौतम के कार्यभार संभालने के साथ ही गोवर्धन की प्रशासनिक व्यवस्थाओं और जनसुविधाओं को लेकर उनकी प्राथमिकताओं पर लोगों की नजर रहेगी। प्रशासनिक बदलाव के साथ तहसील में नई कार्ययोजना और व्यवस्थाओं को गति मिलने की उम्मीद है।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

नर्मदा माइक्रो सिंचाई परियोजना से सरदारपुर के सिंचाई तालाबों में पानी उपलब्ध कराने की मांग रबी फसल से पहले 66 ग्रामों में सिंचाई योजना के कार्य पूरे करने को लेकर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने सौंपा ज्ञापन

WhatsApp