Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बुजुर्गों का चरण पखारकर लिया आशीर्वाद, सेवा और सम्मान का दिया संदेश

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्ट – आशीष पाण्डेय

लोरमी में ‘सेवा मेरा योगदान, स्नेह, सेवा एवं सम्मान समारोह’ आयोजित, करीब 2 हजार बुजुर्ग हुए सम्मानित जनसमुदाय ने किया हनुमान चालीसा का पाठ, ‘आशीर्वाद का दीप’ कार्यक्रम का हुआ मुंगेली, 17 सितंबर 2026। लोरमी विकासखंड के मानस मंच में गुरुवार को ‘सेवा मेरा योगदान, स्नेह, सेवा एवं सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने पेंशन प्राप्त कर रहे बुजुर्गों के चरण पखारकर एवं माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा, भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में हवन-पूजन कर देश और प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई। उपस्थित जनसमुदाय ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। ‘आशीर्वाद का दीप’ कार्यक्रम का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने दीप प्रज्ज्वलित कर ‘आशीर्वाद का दीप’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने नागरिकों से सेवा, आभार और शुभकामना की भावना के साथ दीप प्रज्ज्वलित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीप’ बुजुर्गों के सम्मान, सेवा भावना और जनभागीदारी का प्रतीक है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर लोगों से इस पहल में सहभागी बनने की अपील की गई। बुजुर्ग अनुभव और संस्कार की धरोहर  उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि लोरमी में करीब 2 हजार बुजुर्गों का सम्मान किया जा रहा है। बुजुर्ग समाज और परिवार के अनुभव, संस्कार और गौरव की महत्वपूर्ण धरोहर हैं। उनके जीवन अनुभव और ज्ञान से युवा पीढ़ी को सीख लेने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सेवा और जनभागीदारी की भावना को गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील की। श्री साव ने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और खाद्यान्न योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोरमी क्षेत्र में विकास कार्यों के साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिल रहा है। जनभागीदारी से अभियान को मिलेगा विस्तार कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने सेवा संकल्प अभियान एवं ‘आशीर्वाद का दीप’ कार्यक्रम में जिलेवासियों से सक्रिय सहभागिता की अपील की। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से किसी भी अभियान को व्यापक स्वरूप दिया जा सकता है। जिले में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और ग्राम स्तर से जिला स्तर तक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री गुरमीत सलूजा ने भगवान विश्वकर्मा जयंती एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर एसएसपी श्री भोजराम पटेल, जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे, जनपद पंचायत अध्यक्ष लोरमी श्रीमती वर्षा विक्रम सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्री सुजीत वर्मा, जिला अध्यक्ष श्री दीनानाथ केशरवानी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, पेंशनधारी बुजुर्ग, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

नर्मदा माइक्रो सिंचाई परियोजना से सरदारपुर के सिंचाई तालाबों में पानी उपलब्ध कराने की मांग रबी फसल से पहले 66 ग्रामों में सिंचाई योजना के कार्य पूरे करने को लेकर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने सौंपा ज्ञापन

WhatsApp