
रिपोर्ट – श्याम सुन्दर पोद्दार
मनेन्द्रगढ़। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने और स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से ‘सशक्त एमसीबी सेवा संकल्प अभियान 2026’ के द्वितीय चरण का शुभारंभ उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। इसी अवसर पर शासकीय मेडिकल कॉलेज मनेन्द्रगढ़ के प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं का प्रवेश उत्सव भी आयोजित हुआ। कार्यक्रम में चिकित्सा शिक्षा की नई शुरुआत, स्वास्थ्य सेवा और जनसेवा के संकल्प का समन्वय देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल रहे। कार्यक्रम में राज्य योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, महापौर रामनरेश राय, नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यशवती सिंह, पूर्व संसदीय सचिव श्रीमती चंपादेवी पावले, कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंकिता सोम, सीएमएचओ डॉ. अविनाश खरे सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, चिकित्सक, मेडिकल कॉलेज के प्राध्यापक, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं अन्य अतिथियों ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर जिले के प्रत्येक नागरिक तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने, स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने तथा जनभागीदारी से स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प लिया गया। 31 विद्यार्थियों ने शुरू की चिकित्सा शिक्षा की नई यात्रा शासकीय मेडिकल कॉलेज मनेन्द्रगढ़ के प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले कुल 31 छात्र-छात्राओं का प्रवेश उत्सव आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को लैब कोट, स्टेथोस्कोप, पेन एवं डायरी प्रदान कर शुभकामनाएं दीं। प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों में नीरज रायगढ़, आशितोष बेहेरा मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, रौशन कुमार बर्मन जांजगीर-चांपा, आदर्श पाण्डेय गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, यश कुमार देवांगन रायपुर, आकाश प्रधान सरगुजा, राहुल वास्निक खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, संदीप गुप्ता जशपुर, नरेंद्र सिंह गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दक्ष यादव बिलासपुर, आदर्श जटवार बिलासपुर, जीवन कुमार महासमुंद, आर्या गुप्ता सूरजपुर, साहिल कुमार साहू दुर्ग, पीयूष कुमार गुप्ता बलरामपुर, नीरज वर्मा खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, विपुल उथरा बिलासपुर, साक्षी कुसवाहा सूरजपुर, कुमारी सुप्रिया बिलासपुर, अनामिका भारती बिलासपुर, फैजा जाबिन रायपुर, अदिति राजवाड़े सरगुजा, अमिता बघेल सरगुजा, रानी सिंह सरगुजा, निधि चेलक महासमुंद, श्रेया पैकरा सरगुजा, प्रिया पैकरा कोरिया, निशी गुप्ता गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, पलक श्रीवास्तव बिलासपुर, रीतिका चंद्रा कोरबा एवं मधु मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर शामिल हैं।नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए यह अवसर चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में नई यात्रा की शुरुआत का प्रतीक रहा। मेडिकल कॉलेज के माध्यम से जिले में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार के साथ स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध हुए हैं। मेडिकल कॉलेज से नर्सिंग, पॉलिटेक्निक और हॉर्टिकल्चर तक शिक्षा का विस्तार स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने अपने संबोधन में जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, स्वच्छता एवं आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एमसीबी जिले में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में नए अवसर विकसित हो रहे हैं। मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज और हॉर्टिकल्चर कॉलेज जैसी संस्थाएं युवाओं को उच्च शिक्षा एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने जिले की प्राकृतिक एवं ऐतिहासिक पहचान का उल्लेख करते हुए गोंडवाना फॉसिल्स पार्क, प्राचीन ईंटों से निर्मित रेलवे ब्रिज, कोयलांचल क्षेत्र चिरमिरी और अमृतधारा जलप्रपात सहित विभिन्न स्थलों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि एमसीबी की पहचान प्राकृतिक एवं खनिज संपदा के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन के क्षेत्र में भी विकसित हो रही है।आयुष्मान कार्ड एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी स्वास्थ्य मंत्री ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में योजनाओं का लाभ जरूरतमंद एवं पात्र परिवारों तक पहुंचाने के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने महतारी वंदन योजना, किसान निधि योजना सहित विभिन्न योजनाओं से मिल रहे लाभों का उल्लेख किया। स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के संबंध में भी उन्होंने नागरिकों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और स्वच्छता एक-दूसरे से जुड़े हैं तथा स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक है। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम में राज्य में प्रथम स्थान कार्यक्रम के दौरान जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी भी साझा की गई। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने की उपलब्धि के संबंध में सीएमएचओ डॉ. अविनाश खरे ने स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल को जानकारी दी तथा उपलब्धि से संबंधित सम्मान एवं स्मृति चिह्न भेंट किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, चिकित्सकों एवं कर्मचारियों के योगदान की सराहना की गई। हर गांव, हर घर और हर व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं का संकल्प ‘आइए मिलकर बनाएं स्वस्थ और निरोग एमसीबी’ की भावना के साथ आयोजित सेवा संकल्प अभियान के द्वितीय चरण का उद्देश्य जिले के प्रत्येक गांव, हर घर और हर व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाना है। अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य जागरूकता, जांच, उपचार, परामर्श तथा आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं से संबंधित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम में स्वास्थ्य को जागरूकता, समय पर जांच, उपचार, स्वच्छता, पोषण और जनभागीदारी से जोड़ते हुए स्वस्थ समाज के निर्माण में सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में जीवन दीप समिति के स्टाफ द्वारा अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर आभार व्यक्त किया गया। जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों की रही सहभागिता कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा, सभापति नगर निगम संतोष सिंह, अध्यक्ष नई लेदरी वीरेंद्र सिंह राणा, अध्यक्ष नगर पंचायत झगराखंड रीमा यादव, अध्यक्ष नगर पंचायत खोंगापानी ललिता राम यादव, अध्यक्ष जनपद पंचायत जानकी बाई खुसरो, जिला पंचायत सदस्य रामजीत लकड़ा, जिला उपाध्यक्ष आशीष सिंह, मंडल अध्यक्ष मनेन्द्रगढ़ रोहित वर्मा, चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक डॉ. आयुष्मान चौधरी, डॉ. सौरभ सिंह, बबीता सिंह, नीरज अग्रवाल, संजय राय, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा अंकित शर्मा, राहुल सिंह, जिला पंचायत सदस्य अनीता सिंह सहित पार्षद, अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।









