Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

वित्तीय वर्ष 2026-27 में जबलपुर रेल मंडल की प्रमुख उपलब्धियां यात्री सुविधाओं, रेल सेवाओं, राजस्व और माल परिवहन के क्षेत्र में मंडल ने दर्ज की प्रगति

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – जय प्रकाश

जबलपुर। वित्तीय वर्ष 2026-27 में अप्रैल से अगस्त 2026 की अवधि के दौरान जबलपुर रेल मंडल द्वारा यात्री सुविधाओं के विस्तार, रेल सेवाओं, राजस्व, माल परिवहन और स्टेशन विकास के क्षेत्र में विभिन्न कार्य किए गए। इन उपलब्धियों की जानकारी वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री शशांक गुप्ता, सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री धर्मेन्द्र सिंह एवं श्री गुन्नार सिंह ने दी। राजस्व में हुई वृद्धि अप्रैल से अगस्त 2026 के दौरान मंडल ने 187.30 लाख यात्रियों को रेल परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराई, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 3.25 प्रतिशत अधिक है। इस अवधि में यात्री राजस्व ₹437.53 करोड़ रहा, जिसमें 6.01 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। माल भाड़ा राजस्व ₹1,868.55 करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 11.19 प्रतिशत अधिक है। मंडल का कुल राजस्व ₹2,407.41 करोड़ रहा, जिसमें 10.99 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई। अन्य कोचिंग राजस्व से ₹34.74 करोड़ तथा टिकट जांच से ₹31.39 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ। नई रेल सेवाएं एवं ठहराव यात्रियों को बेहतर रेल संपर्क उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर नई रेल सेवाएं एवं नियमित ठहराव प्रारंभ किए गए। इनमें ब्योहारी में धनबाद–एलटीटी एक्सप्रेस, रीवा से रीवा–सीएसएमटी एक्सप्रेस, स्लीमनाबाद में रीवा–इतवारी एक्सप्रेस का ठहराव, जबलपुर–पुणे एवं जबलपुर–बांद्रा सेवाओं का नियमित संचालन तथा झुकेही में रीवा–चिरमिरी एक्सप्रेस का ठहराव शामिल है।माल परिवहन सुविधाओं का विस्तार माल परिवहन को सुविधाजनक बनाने की दिशा में जून 2026 में करहिया भदौली (KYX) में नवीन गुड्स शेड प्रारंभ किया गया। यहां खाद्यान्न एवं उर्वरक की आउटवर्ड तथा खाद्यान्न, उर्वरक एवं सीमेंट की इनवर्ड यातायात सुविधा उपलब्ध है। यहां उर्वरक की लोडिंग भी प्रारंभ हो चुकी है। इसके साथ ही देवरा ग्राम में गति शक्ति कार्गो टर्मिनल भी प्रारंभ किया गया है, जिससे माल परिवहन सुविधाओं को विस्तार मिला है।दिव्यांगजन एवं दृष्टिबाधित यात्रियों के लिए सुविधाएं जुलाई 2026 में जबलपुर एवं सतना स्टेशनों पर ब्रेल साइनेज स्थापित किए गए। इससे दृष्टिबाधित यात्रियों को स्टेशन परिसर में आवागमन तथा विभिन्न यात्री सुविधाओं तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। वित्तीय वर्ष 2026-27 में अगस्त 2026 तक 768 डिजिटल दिव्यांगजन कार्ड जारी किए जा चुके हैं। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत ब्योहारी स्टेशन का पुनर्विकास अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत ब्योहारी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य का 17 जुलाई 2026 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया गया। पुनर्विकसित स्टेशन पर यात्रियों के लिए आधुनिक एवं सुविधाजनक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई हैं। त्योहारों के दौरान स्पेशल ट्रेनों की सुविधा दुर्गा पूजा, दीपावली एवं छठ पूजा के दौरान बढ़ने वाले यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेल द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इनमें जबलपुर–हजरत निजामुद्दीन, जबलपुर–हरिद्वार, रीवा–रानी कमलापति, रीवा–डॉ. आंबेडकर नगर तथा कटनी–सतना के बीच संचालित स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं। आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों का संचालन भी किया जाएगा। जबलपुर रेल मंडल द्वारा यात्री सुविधाओं, बेहतर रेल संपर्क, राजस्व, माल परिवहन तथा दिव्यांगजन सुविधाओं के विस्तार पर निरंतर कार्य किया जा रहा है। मंडल का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक रेल यात्रा का अनुभव उपलब्ध कराना है।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

नर्मदा माइक्रो सिंचाई परियोजना से सरदारपुर के सिंचाई तालाबों में पानी उपलब्ध कराने की मांग रबी फसल से पहले 66 ग्रामों में सिंचाई योजना के कार्य पूरे करने को लेकर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने सौंपा ज्ञापन

WhatsApp