Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मुरैना में डेढ़ लाख दीपों से जगमगाया जिला ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम में बिस्मिल संग्रहालय में 11 हजार और ऐंती शनिदेव मंदिर में 21 हजार दीप प्रज्वलित

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर मुहम्मद इसरार,

मुरैना। सेवा-संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत आयोजित ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम में मुरैना जिले में लगभग डेढ़ लाख दीप प्रज्वलित किए गए। जिला मुख्यालय से लेकर विकासखंडों, ग्राम पंचायतों तथा नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों तक नागरिकों ने उत्साह के साथ सहभागिता की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में घरों और सार्वजनिक स्थलों पर दीप प्रज्वलित कर शुभकामनाएं व्यक्त की गईं। जिला मुख्यालय स्थित बिस्मिल संग्रहालय परिसर में 11 हजार दीपों का सामूहिक प्रज्वलन किया गया। वहीं ऐंती स्थित श्री शनिदेव मंदिर परिसर में 21 हजार दीप प्रज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी से दोनों प्रमुख स्थल आकर्षक एवं मनोहारी नजर आए।कार्यक्रम में सांसद शिवमंगल सिंह तोमर, महापौर शारदा सोलंकी, कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़, जिला पंचायत सीईओ कमलेश कुमार भार्गव और भाजपा जिलाध्यक्ष कमलेश कुमार कुशवाह सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। गांव-गांव और संस्थानों में भी हुआ दीप प्रज्वलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के सभी विकासखंडों एवं ग्राम पंचायतों में भी दीप प्रज्वलित किए गए। शासकीय कार्यालयों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, पंचायत भवनों एवं अन्य संस्थानों में अधिकारियों-कर्मचारियों, विद्यार्थियों, शिक्षकों, स्वास्थ्यकर्मियों और स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, किसान कल्याण योजनाओं और आयुष्मान भारत सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों ने भी दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम में भाग लिया। स्व-सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम के माध्यम से जिले में सेवा, सामाजिक सहभागिता, जनकल्याण और सामूहिक संकल्प का संदेश दिया गया। घरों से लेकर सार्वजनिक स्थलों तक प्रज्वलित दीपों से मुरैना जिले में उत्सव और उल्लास का वातावरण दिखाई दिया।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

नर्मदा माइक्रो सिंचाई परियोजना से सरदारपुर के सिंचाई तालाबों में पानी उपलब्ध कराने की मांग रबी फसल से पहले 66 ग्रामों में सिंचाई योजना के कार्य पूरे करने को लेकर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने सौंपा ज्ञापन

WhatsApp