Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

प्रयागराज में पद्म लोक आवास योजना का भूमि पूजन, 1200 परिवारों को मिलेगा आवास

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – संजय मस्कर

प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई भूमि पर प्रस्तावित पद्म लोक आवास योजना का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अब यह क्षेत्र कसारी-मसारी के बजाय कृष्ण पुरी के नाम से जाना जाएगा।

Advertisement Box

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रयागराज में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और विकास कार्यों को गति देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री के अनुसार, करीब 10 बीघा क्षेत्र में विकसित होने वाली इस आवास योजना के तहत एक वर्ष में लगभग 1200 परिवारों यानी करीब 6500 लोगों के निवास की व्यवस्था करने का लक्ष्य है। यहां आवासीय सुविधाओं के साथ मार्केट, स्पोर्ट्स पार्क और जिम जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। प्रयागराज विकास प्राधिकरण की ओर से निवासियों की आवश्यकताओं के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में बीते वर्षों में बुनियादी सुविधाओं और विकास कार्यों का विस्तार हुआ है। उन्होंने बताया कि महाकुंभ के आयोजन के दौरान प्रयागराज में सड़कों का चौड़ीकरण और अन्य विकास कार्य किए गए हैं, जिससे शहर की आधारभूत सुविधाओं को मजबूती मिली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रयागराज के कसारी-मसारी और चकिया सहित विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों के माध्यम से नागरिक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। पद्म लोक आवास योजना भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से पात्र परिवारों को आवास और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

लाबरिया में दशाकर्म एवं पगड़ी रस्म पर मारू कुमावत समाज की अनुकरणीय पहल, धार्मिक स्थलों को दी आर्थिक सहायता स्वर्गीय भूरी बाई की स्मृति में मंदिर में चांदी का छत्र अर्पित, धर्मशाला को बर्तन भेंट कर 19 धार्मिक स्थलों को दिया सहयोग

किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन, विद्युत कनेक्शन और खाद-बीज की गुणवत्ता का मुद्दा उठाया पिथौरा में किसानों की मांगों को लेकर तहसीलदार के माध्यम से संबंधित विभागों को कराया अवगत, समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग

WhatsApp