Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शासकीय महाविद्यालय लटेरी में यातायात जागरूकता एवं ड्राइविंग लाइसेंस शिविर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों ने सीखे सड़क सुरक्षा के नियम, लगभग 120 विद्यार्थी हुए लाभान्वित

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – नीरज

लटेरी, विदिशा। उच्च शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 को शासकीय महाविद्यालय लटेरी, जिला विदिशा में यातायात जागरूकता एवं ड्राइविंग लाइसेंस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता बिले की अध्यक्षता में दोपहर 12:30 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। शिविर में विदिशा जिले से पहुंची परिवहन विभाग की टीम ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों, सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों तथा उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी। साथ ही लर्निंग लाइसेंस एवं स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया को लाइव प्रदर्शन, पावरपॉइंट प्रस्तुति और डिजिटल तकनीकों के माध्यम से समझाया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना तथा सड़क पर जिम्मेदारी और सावधानी के साथ वाहन चलाने के लिए प्रेरित करना रहा। शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को सुरक्षित यातायात व्यवहार अपनाने और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया। छात्राओं को निःशुल्क ड्राइविंग लाइसेंस सुविधा की जानकारी भी प्रदान की गई। परिवहन विभाग की टीम ने दी तकनीकी जानकारी प्रशिक्षण सत्र में परिवहन विभाग की टीम के सदस्य राजेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी एवं आशीष कुमार परिहार ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों और ड्राइविंग लाइसेंस प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारी दी। शिविर में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने सहभागिता की। इस दौरान लगभग 120 विद्यार्थी लाभान्वित हुए।

Advertisement Box

आभार के साथ कार्यक्रम का समापन कार्यक्रम का संचालन सौरव सक्सेना एवं डॉ. विप्पू रजक ने किया। अंत में सौरभ सक्सेना ने परिवहन विभाग की टीम, अतिथियों एवं समस्त संकाय सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

यह शिविर विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित करने और यातायात नियमों के पालन को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

लाबरिया में दशाकर्म एवं पगड़ी रस्म पर मारू कुमावत समाज की अनुकरणीय पहल, धार्मिक स्थलों को दी आर्थिक सहायता स्वर्गीय भूरी बाई की स्मृति में मंदिर में चांदी का छत्र अर्पित, धर्मशाला को बर्तन भेंट कर 19 धार्मिक स्थलों को दिया सहयोग

किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन, विद्युत कनेक्शन और खाद-बीज की गुणवत्ता का मुद्दा उठाया पिथौरा में किसानों की मांगों को लेकर तहसीलदार के माध्यम से संबंधित विभागों को कराया अवगत, समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग

WhatsApp