Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक संरक्षण कार्यक्रम में दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, वृक्ष पूजन कर लिया प्रकृति बचाने का संकल्प

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – अर्जुन ठाकुर

दमोह/झलौन। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के सान्निध्य में नामांकुर संस्था महाराणा प्रताप जन कल्याण शिक्षण संघ, सेक्टर झलौन के तत्वावधान में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति झलौन के अंतर्गत प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण, वृक्षों के महत्व और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं को संरक्षित रखने का संदेश दिया गया।

Advertisement Box

कार्यक्रम के अंतर्गत एमपी इंटरनेशनल स्कूल ग्राउंड से कदम के वृक्ष तक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में शामिल लोगों ने प्रकृति संरक्षण और वृक्षों के महत्व के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया। इसके पश्चात कदम के वृक्ष का विधिवत पूजन एवं दीप प्रज्वलन किया गया।

वृक्ष पूजन के माध्यम से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश कार्यक्रम में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक श्री दीपचंद मालवीय विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में वृक्ष पूजन एवं दीप प्रज्वलन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। पेड़-पौधे हमें शुद्ध वायु प्रदान करने के साथ ही पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने तथा प्राकृतिक संपदा एवं भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

जनभागीदारी से मिला प्रकृति संरक्षण का संदेश कार्यक्रम में ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों, कन्याओं, विद्यालय के छात्र-छात्राओं, बुजुर्ग महिलाओं, मातृशक्ति और बड़ी संख्या में ग्रामीणजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण तैयार करने की सामूहिक जिम्मेदारी पर जोर दिया गया।

संस्था पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित इस अवसर पर नामांकुर संस्था महाराणा प्रताप जन कल्याण शिक्षण संघ के अध्यक्ष श्री पुष्पेंद्र सेन, सचिव श्री राजेंद्र साहू, संस्था के सदस्यगण, दशरथ आचार्य, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति झलौन के प्रतिनिधि तथा ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्था के पदाधिकारियों, समिति सदस्यों एवं ग्रामीणजनों का सराहनीय सहयोग रहा।

कार्यक्रम के अंत में संस्था के सचिव श्री राजेंद्र साहू ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, मातृशक्ति, छात्र-छात्राओं एवं ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम ने प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने, वृक्षों का सम्मान करने और सांस्कृतिक विरासत को भावी पीढ़ियों तक पहुंचाने का प्रेरणादायक संदेश दिया। प्रकृति का संरक्षण ही जीवन का संरक्षण है।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

लाबरिया में दशाकर्म एवं पगड़ी रस्म पर मारू कुमावत समाज की अनुकरणीय पहल, धार्मिक स्थलों को दी आर्थिक सहायता स्वर्गीय भूरी बाई की स्मृति में मंदिर में चांदी का छत्र अर्पित, धर्मशाला को बर्तन भेंट कर 19 धार्मिक स्थलों को दिया सहयोग

किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन, विद्युत कनेक्शन और खाद-बीज की गुणवत्ता का मुद्दा उठाया पिथौरा में किसानों की मांगों को लेकर तहसीलदार के माध्यम से संबंधित विभागों को कराया अवगत, समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग

WhatsApp