
Written by
Dabang Kesari
रिपोर्टर: रोहित सक्सेना
आरोन
एक पेड़ मेरी मां के नाम अभियान के अंतर्गत आज जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ मध्य प्रदेश जंप, जिला इकाई गुना, ब्लॉक इकाई आरोन द्वारा श्री बालाजी पुरम कॉलोनी, रिजोदा रोड पर वृक्षारोपण किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अनुभागीय अधिकारी आरोन महेश कुमार बमन्हा एवं आरोन थाना प्रभारी बृजमोहन सिंह भदोरिया उपस्थित थे। जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ मध्य प्रदेश जंप के प्रांतीय संगठन सचिव राहुल सक्सेना, संभागीय महासचिव रोहित सक्सेना, जिला अध्यक्ष अंसार खान, जिला सचिव मनोज लाल अहिरवार, अरविंद साहू, ब्लॉक अध्यक्ष राकेश जैन, आरोन ब्लॉक उपाध्यक्ष राजीव जैन, लकी श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव और शाहिद खान सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।









