भाजपा की विकसित भारत संकल्प यात्रा बुरहानपुर में 16 दिसंबर से भाजपा जिलाध्यक्ष ने तैयारियों को लेकर दिए निर्देश, ईश्वर चौहान जिला प्रभारी नियुक्त

रिपोर्ट डॉ.आनंद दीक्षित
बुरहानपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा 16 दिसंबर से 26 जनवरी 2024 तक बुरहानपुर में निकाली जाएगी। जिसको लेकर ज़िले में भाजपा ने तैयारियों शुरू कर दी है। केन्द्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य के लिए निकाली जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा में भारतीय जनता पार्टी सक्रिय सहभागिता करेगी। यह यात्रा जिले की नेपानगर और बुरहानपुर विधानसभा में 16 दिसम्बर से 26 जनवरी तक आयोजित होगी। इसकी तैयारियों को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज लधवे ने जिला प्रभारी की नियुक्ति भी कर दी।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री लधवे ने जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारी, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, नगर पालिक निगम की महापौर, पार्षद गणों को अभी से विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारी में जुटने का आह्वान किया।
ईश्वर चौहान जिला प्रभारी नियुक्त
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जूनागढ़े ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे के निर्देश पर जिला महामंत्री एवं जिला कार्यालय प्रभारी डॉ. मनोज माने ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का जिला प्रभारी अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष ईश्वर चौहान को नियुक्त किया गया है।