Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सशक्त समाज की नींव हैं बेटियाँ, राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जागरूकता का संदेश

Author Image
Written by
Bureau Report

परियोजना गोविन्दपुरा अंतर्गत राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, लक्ष्मी मंडी अशोका गार्डन भोपाल में भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन परियोजना अधिकारी के मार्गदर्शन में सीडीपीओ शुभा श्रीवास्तव के नेतृत्व तथा महिला एवं बाल विकास सुपरवाइजर हेमलता पांडेय की एवं कार्यकर्त्ता नीरू रजक उपस्थिति में संपन्न हुआ।

Advertisement Box

कार्यक्रम में आरम्भ संस्था से विजय यादव एवं मधु जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा इस वर्ष की राष्ट्रीय बालिका दिवस की थीम “सशक्त विकास एवं सशक्त समाज” पर विस्तार से अपने विचार रखे गए।

इस अवसर पर बालिकाओं को उनके संवैधानिक अधिकारों, शिक्षा के महत्व, स्वास्थ्य, पोषण, सुरक्षा तथा सामाजिक सशक्तिकरण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं। साथ ही बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं लैंगिक भेदभाव जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूक किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि शिक्षित और आत्मनिर्भर बालिकाएँ ही सशक्त समाज की आधारशिला होती हैं। बालिकाओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने, अपने सपनों को साकार करने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं ने भी अपने विचार साझा किए और सक्रिय सहभागिता निभाई। यह आयोजन बालिकाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp