Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर वंदन समरसता यात्रा का गडावदिया में स्वागत-अभिनंदन

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर – संतोष केरावत

पुष्पवर्षा और ढोल-नगाड़ों के साथ ग्रामीणों ने किया स्वागत, समरसता एवं समानता का दिया संदेश संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही वंदन समरसता यात्रा का ग्राम गडावदिया में ग्रामीणों द्वारा उत्साहपूर्वक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। यात्रा के ग्राम में पहुंचने पर ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं एवं वरिष्ठजनों ने पुष्पवर्षा और ढोल-नगाड़ों के साथ यात्रियों का स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर संत रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन किया गया। इसके बाद आयोजित सभा में वक्ताओं ने संत रविदास जी के जीवन दर्शन और उनके समरसता एवं समानता के संदेश पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने संत रविदास जी के प्रसिद्ध संदेश “मन चंगा तो कठौती में गंगा” का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके विचार आज भी समाज में आपसी प्रेम, समानता, सद्भाव और एकता की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, पंचगण, जनप्रतिनिधि, ब्लॉक समन्वयक, परामर्शदाता, स्थानीय शिक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति की ओर से सभी ग्रामवासियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। वंदन समरसता यात्रा का कार्यक्रम उत्साह एवं सामाजिक सद्भाव के वातावरण में संपन्न हुआ।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp