Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शाहनगर में जन विश्वास अभियान के तहत शिविर आयोजित कलेक्टर सहित अधिकारियों ने सुनीं जन समस्याएं, आवेदनों का किया निराकरण

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर पुष्पराज सिंह

पन्ना। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को शाहनगर विकासखंड की ग्राम पंचायत पुरैना एवं जनपद पंचायत शाहनगर में शिविर आयोजित किए गए। शिविर में कलेक्टर ऊषा परमार, जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सहभागिता कर ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी आवश्यकताओं एवं समस्याओं की जानकारी ली। शिविर स्थल पर ग्रामीणों से विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए और संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्यवाही करते हुए कई प्रकरणों का निराकरण किया गया। पुरैना में कलेक्टर ने ग्रामीणों से संवाद कर शासकीय योजनाओं की जानकारी एवं उनके लाभ की स्थिति जानी। उन्होंने ग्रामवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ लेने का आग्रह किया। विभिन्न विभागों के जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों ने ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी दी। लाड़ली बहना योजना की महिला लाभार्थी एवं स्वसहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए योजनाओं से मिले सहयोग और जीवन में आए सकारात्मक बदलावों की जानकारी दी। ग्राम पंचायत सरपंच ने पंचायत में संचालित विकास कार्यों एवं आवश्यक कार्यों के संबंध में अधिकारियों को जानकारी दी। इसी क्रम में जनपद पंचायत शाहनगर में भी शिविर आयोजित कर ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त किए गए तथा संबंधित प्रकरणों पर आवश्यक कार्यवाही की गई। कलेक्टर ऊषा परमार ने कहा कि स्थानीय स्तर पर जन समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम पंचायत स्तर की शासकीय संस्थाओं के निरीक्षण के लिए अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं। अभियान के माध्यम से विकास कार्यों की मॉनिटरिंग भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्राप्त प्रत्येक आवेदन को पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा तथा निराकरण की स्थिति ग्राम पंचायत के सूचना पटल पर प्रदर्शित की जाएगी। शिविर में पशुपालन विभाग के हितग्राहियों ने विभागीय योजनाओं से प्राप्त लाभ की जानकारी भी साझा की। पुरैना में उद्यम संवाद कार्यक्रम मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र पुरैना स्थित कटनी मिनरल्स प्रा.लि. में उद्यम संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उद्योग प्रतिनिधियों के साथ निवेश को बढ़ावा देने एवं औद्योगिक विकास के विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। उद्योग प्रतिनिधियों ने औद्योगिक क्षेत्र में सड़क एवं सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने सहित विभिन्न सुझाव दिए। रेड जोन इंडस्ट्री के माध्यम से निवेश की संभावनाओं पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया तथा आवश्यक प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए। उद्योगपतियों ने पुरैना में कैम्प ऑफिस स्थापित करने सहित अन्य महत्वपूर्ण सुझाव भी रखे। कार्यक्रम में पन्ना जिले में औद्योगिक विकास की संभावनाओं, नवीन उद्यमों की स्थापना एवं उद्यमियों की आवश्यकताओं पर चर्चा हुई। एम पी आईडीसी क्षेत्रीय कार्यालय सागर के प्रबंधक पी.के. उपाध्याय ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र पुरैना 105 हेक्टेयर में स्थापित है। उद्योगों को जल आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए जल प्रदाय योजना का कार्य प्रगति पर है तथा नवीन औद्योगिक इकाइयों की स्थापना को प्रोत्साहित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ ने औद्योगिक इकाइयों को आकर्षित करने एवं क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के संबंध में सुझाव दिए। कार्यक्रम में विद्युत मंडल के अधीक्षण यंत्री, एसडीएम रामनिवास चौधरी, तहसीलदार कोमल सिंह, एमपीआईडीसी प्रबंधक आदित्य शर्मा, प्रबंधक कुलदीप चौरहा, उद्योगपति पवन मित्तल, राकी राजपलानी, संतोषी राइस मिल के संचालक सहित अन्य उद्योगपति एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

नर्मदा माइक्रो सिंचाई परियोजना से सरदारपुर के सिंचाई तालाबों में पानी उपलब्ध कराने की मांग रबी फसल से पहले 66 ग्रामों में सिंचाई योजना के कार्य पूरे करने को लेकर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने सौंपा ज्ञापन

WhatsApp