Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शासकीय रानी दुर्गावती महाविद्यालय में करमा पूजा एवं प्रकृति पर्व का आयोजन

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्ट: उषा मेहरा

वाड्रफनगर, 23 सितंबर 2026। शासकीय रानी दुर्गावती महाविद्यालय, वाड्रफनगर में करमा पूजा एवं प्रकृति पर्व का आयोजन उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, प्रकृति संरक्षण और सामाजिक सद्भाव की परंपराओं से परिचित कराना रहा। कार्यक्रम के दौरान करमा वृक्ष की पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय परिवार के सदस्यों ने लोकगीत और लोकनृत्य की प्रस्तुतियां देकर करमा पर्व की सांस्कृतिक महत्ता को प्रदर्शित किया। इस दौरान महाविद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल रहा और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण, वृक्षों के संवर्धन तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि करमा पर्व प्रकृति और मानव जीवन के पारस्परिक संबंध को दर्शाने वाला महत्वपूर्ण लोकपर्व है। यह भाई-बहन के प्रेम, सामुदायिक एकता और सामाजिक सद्भाव की भावना को भी मजबूत करता है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने करमा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों को अपनी लोकपरंपराओं और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रकृति संरक्षण को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन प्रकृति संरक्षण और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

नर्मदा माइक्रो सिंचाई परियोजना से सरदारपुर के सिंचाई तालाबों में पानी उपलब्ध कराने की मांग रबी फसल से पहले 66 ग्रामों में सिंचाई योजना के कार्य पूरे करने को लेकर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने सौंपा ज्ञापन

WhatsApp