Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नर्मदा माइक्रो सिंचाई परियोजना से सरदारपुर के सिंचाई तालाबों में पानी उपलब्ध कराने की मांग रबी फसल से पहले 66 ग्रामों में सिंचाई योजना के कार्य पूरे करने को लेकर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने सौंपा ज्ञापन

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर राजेश यादव

सरदारपुर तहसील में नर्मदा माइक्रो सिंचाई परियोजना के अंतर्गत शामिल 66 ग्रामों में सिंचाई व्यवस्था को बेहतर बनाने और रबी फसल से पहले किसानों को नर्मदा जल उपलब्ध कराने की मांग को लेकर बुधवार को विधायक प्रताप ग्रेवाल एवं किसानों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम अनुविभागीय अधिकारी अजमेरसिंह गौड़ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से सरदारपुर तहसील के सिंचाई तालाबों में नर्मदा जल उपलब्ध कराने तथा परियोजना के शेष कार्यों को रबी फसल के पूर्व पूरा करने की मांग की गई। साथ ही कम वर्षा की स्थिति को देखते हुए धार जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने का अनुरोध भी किया गया। ज्ञापन में बताया गया कि नर्मदा-झाबुआ-थांदला-पेटलावद-सरदारपुर माइक्रो सिंचाई परियोजना का कार्य वर्ष 2018 में प्रारंभ हुआ था और इसे वर्ष 2022 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। परियोजना के अंतर्गत 66 ग्रामों में विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। किसानों ने शेष कार्यों को शीघ्र पूरा कर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है। वर्तमान में रबी फसल की तैयारी को देखते हुए किसानों के लिए सिंचाई जल की आवश्यकता बढ़ गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए परियोजना के अंतर्गत निर्मित सिंचाई तालाबों को नर्मदा जल से भरकर उनकी उपयोगिता सुनिश्चित करने का सुझाव दिया गया है। इसके लिए आवश्यक टेस्टिंग प्रक्रिया समय पर पूरी करने की मांग की गई। विधायक प्रताप ग्रेवाल ने मांग की कि सभी 66 ग्रामों में परियोजना के कार्यों की ग्रामवार समीक्षा कर उन्हें निर्धारित समय-सीमा में पूरा कराया जाए। साथ ही पूर्ण एवं निर्माणाधीन कार्यों की तकनीकी जांच कर आवश्यक सुधार कार्य कराए जाएं, ताकि किसानों को योजना का बेहतर लाभ मिल सके। ज्ञापन में पाइपलाइन, पंपिंग स्टेशन, वितरण लाइन, वाल्व, आउटलेट सहित अन्य तकनीकी कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने तथा परियोजना की प्रगति की नियमित समीक्षा करने की मांग भी की गई। विधायक ने कहा कि वर्तमान वर्षा की स्थिति को देखते हुए परियोजना के कार्यों को विशेष अभियान के माध्यम से रबी सीजन से पहले पूरा किया जाना आवश्यक है। इससे सरदारपुर तहसील के किसानों को नर्मदा माइक्रो सिंचाई परियोजना का लाभ समय पर मिल सकेगा। उन्होंने धार जिले में कम वर्षा की स्थिति को देखते हुए जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग भी रखी। इस दौरान अनोखीलाल पाटीदार, रतनलाल पडियार, प्रभुलाल जाट, गोपाल डामर, राधेश्याम चौधरी, आत्माराम सिंगार, सुयश वैष्णव, सुखराम मेडा, दरियावसिंह भूरिया, सोनू रघुवंशी, जितेंद्र सिंगार, संतोष भाबर, मयाराम मेडा, राधेश्याम जाट, श्रवण जाट सहित किसान एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

नर्मदा माइक्रो सिंचाई परियोजना से सरदारपुर के सिंचाई तालाबों में पानी उपलब्ध कराने की मांग रबी फसल से पहले 66 ग्रामों में सिंचाई योजना के कार्य पूरे करने को लेकर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने सौंपा ज्ञापन

WhatsApp