
रिपोर्ट – संदीप भक्ते
सौसर। रिद्धि-सिद्धि के दाता एवं विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की स्थापना का पर्व सौसर नगर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में सौसर स्थित भाजपा कार्यालय में भगवान श्री गणेश की विधि-विधान से स्थापना की गई। स्थापना के साथ ही प्रतिदिन पूजा-अर्चना, आरती और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्री गणेश प्रथम पूज्य हैं। किसी भी शुभ कार्य से पहले भगवान गणेश की आराधना की जाती है। गणेश स्थापना के दौरान नगर की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की गई। सेवा और आराधना में जुटे नगरवासी गणेश स्थापना के अवसर पर नगर के विभिन्न वर्गों के लोग श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना में सहभागिता कर रहे हैं। श्रद्धालु भगवान को फूल-माला और मोदक अर्पित कर रहे हैं। सुबह-शाम आरती एवं भजन-कीर्तन में भी श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। महिला मंडल द्वारा प्रतिदिन भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए जा रहे हैं, जिससे आयोजन स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। वहीं बच्चे, युवा और बुजुर्ग भी अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। आस्था और सामाजिक सहभागिता का संदेश गणेश स्थापना के माध्यम से नगर में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सहभागिता और एकजुटता का संदेश भी देखने को मिल रहा है। श्रद्धालु सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना में शामिल होकर उत्सव की खुशियां साझा कर रहे हैं। आने वाले दिनों में प्रतिदिन आरती, भजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का विधि-विधान से विसर्जन किया जाएगा तथा नगरवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की जाएगी। गणपति बप्पा मोरया!









