चोली के 11 फीट ऊंचे षष्टानंद सिद्धेश्वर गणेश मंदिर की अद्भुत महिमा प्राचीन पाषाण प्रतिमा में नजर आती है शिल्पकला की अनूठी मिसाल
गणेश चतुर्थी पर प्रथमेश्वर डिजिटल किताब का विमोचन भगवान गणेश के जीवन, कथाओं और प्राचीन मंदिरों से जुड़े विषयों का किया गया संकलन
गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा दीन दयाल इंटर कॉलेज गोवर्धन क्षेत्र के विद्यालयों में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई गणेश चतुर्थी
रतनपुर में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई गणेश चतुर्थी पूजा-अर्चना और आरती में उमड़े श्रद्धालु, गणपति बप्पा के जयकारों से भक्तिमय हुआ माहौल
भाजपा कार्यालय सौसर में विधि-विधान से हुई श्री गणेश जी की स्थापना गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा कार्यालय, भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने की सुख-समृद्धि की कामना
गणेश उत्सव और मेलों को लेकर कोलारस थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित उत्सवों के दौरान शांति, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर हुई चर्चा
गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, समितियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देशसुरक्षित, व्यवस्थित एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर प्रशासन ने की चर्चा
पर्युषण पर्व पर कल्पसूत्र वाचन आज से 60 से अधिक आराधकों ने किया दीपक एकासना, ढोल-बाजों के साथ लाभार्थी परिवार के निवास पहुंचा कल्पसूत्र
बैरसिया में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य बधाई उत्सव का आयोजन विधायक विष्णु खत्री के आयोजन में श्रद्धालुओं ने लिया धार्मिक कार्यक्रमों का आनंद रिपोर्टर – सोनू नामदेव बैरसिया। उत्सव नगरी बैरसिया में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन अवसर पर स्थानीय श्री सांवलिया मंदिर एवं श्री जी मंदिर में भव्य बधाई उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को क्षेत्र के विधायक विष्णु खत्री द्वारा बधाई उत्सव का आयोजन कराया गया। कार्यक्रम में नगर के धर्मप्रेमी नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में शामिल होकर धार्मिक आयोजन का आनंद लिया। यह विशेष बधाई उत्सव भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव से प्रारंभ होकर राधा अष्टमी तक चलेगा। इस दौरान नगर के विभिन्न मंदिरों एवं भक्त मंडलों द्वारा क्रमवार प्रतिदिन बधाई गीत, भजन, नृत्य सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रमों में श्रद्धालु उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। मंदिरों में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों और भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर नगर में श्रद्धालुओं की सहभागिता से उत्सव का माहौल बना हुआ है।
अभिनेता गोविंदा ने जाम सांवली मंदिर में किए दर्शन हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद, मंदिर समिति ने किया स्वागत