
रिपोर्टर रमाशंकर पन्ना
एक आरोपी गिरफ्तार, चोरी की घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल की गई जप्त। दिनांक: 28 अक्टूबर 2026 स्थान: पन्ना, मध्यप्रदेश पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती वंदना चौहान के मार्गदर्शन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं चोरी की घटनाओं के खुलासे हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना कोतवाली पन्ना पुलिस द्वारा पिकअप वाहन चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे एवं निशानदेही से चोरी गया पिकअप वाहन तथा चोरी की घटना में प्रयुक्त एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल जप्त की गई है।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
फरियादी राजेन्द्र कुमार यादव पिता बल्देव प्रसाद यादव, निवासी वार्ड क्रमांक 18, रानीगंज मोहल्ला, पन्ना द्वारा दिनांक 25.10.2026 को थाना कोतवाली पन्ना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 24-25.10.2026 की दरमियानी रात पुरुषोत्तमपुर स्थित उनकी दुकान के बगल में खड़ा महिन्द्रा कंपनी का सफेद रंग का पिकअप वाहन क्रमांक MP 35 GA 0719 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर लिया गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली पन्ना में अपराध क्रमांक 813/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले मे गठित पुलिस टीम द्वारा चोरी गए वाहन की तलाश एवं आरोपियों की पतारसी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी दौरान मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की चोरी गई पिकअप वाहन चंदला लवकुशनगर क्षेत्र मे देखा गया है मुखविर सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर रवाना हुई जहां दिनांक 27.10.2026 को भितरिया तिराहा के पास चोरी गए पिकअप वाहन के साथ एक संदिग्ध व्यक्ति मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम घनश्याम सिंह बैस पिता रणविजय सिंह बैस, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम धरमपुर, थाना बारीगढ़, जिला छतरपुर बताया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने साथी सौरभ सेंगर के साथ मिलकर पिकअप वाहन चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के बताए अनुसार पुलिस द्वारा चोरी गया पिकअप वाहन बरामद किया गया। विवेचना में यह भी सामने आया कि आरोपीगण चोरी की गई एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल से पन्ना आए थे तथा उसी मोटरसाइकिल का उपयोग चोरी की घटना में किया गया था। पुलिस द्वारा उक्त मोटरसाइकिल को भी जप्त किया गया है।
*जप्त मशरूका*-
1. चोरी किया गया महिन्द्रा कंपनी का सफेद रंग का पिकअप वाहन क्रमांक MP 35 GA 0719, अनुमानित कीमत ₹6,50,000/-।
2. चोरी की घटना में प्रयुक्त एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल।
गिरफ्तार आरोपी- घनश्याम सिंह बैस पिता रणविजय सिंह बैस, उम्र 21 वर्ष, निवासी जानकी मंदिर के पास, ग्राम धरमपुर, पोस्ट खेराकसार, थाना बारीगढ़, जिला छतरपुर (म.प्र.)।
*फरार आरोपी-* सौरभ सेंगर पिता कालका सेंगर, निवासी ग्राम बरहा, जिला छतरपुर। प्रकरण में शामिल उक्त आरोपी की तलाश की जा रही है। विवेचना के दौरान अन्य अपराधों से संबंधित संभावित संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
*सराहनीय योगदान-* थाना प्रभारी कोतवाली निरी0 हेमन्त नायक, उनि0 शक्ति प्रकाश पाण्डेय, प्र0आर0 खेमचन्द्र, बृषकेतु रावत, जीतेन्द्र मिश्रा, सन्तलाल सिंह, पुष्पेन्द्र मोर्य, आर0 अभिषेक यादव, अमित द्विवेदी,रामगोपाल शुक्ला एवं साय़बर सेल टीम पन्ना का सराहनीय योगदान रहा है








