
रिपोर्टर संतोष कुमार यदु
रायपुर/ दुर्ग/राजिम। छत्तीसगढ़ यादव (ठेठवार) महासभा, राजिम का प्रांतीय शपथ ग्रहण एवं कार्यकारिणी विस्तार समारोह रविवार को राजिम स्थित महासभा के प्रांतीय मुख्यालय में भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने नवनिर्वाचित प्रांताध्यक्ष संतोष यदु, महासचिव समेलिया यादव और कोषाध्यक्ष रमन यादव को शपथ दिलाई। खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव, राजिम विधायक रोहित साहू और नगर पालिका परिषद राजिम के अध्यक्ष महेश यादव सहित समाज के वरिष्ठजन एवं एक हजार से अधिक लोग शामिल हुए।
समारोह में दुर्ग जिले की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा भुवनेश्वर यादव को महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने सहित दुर्ग राज एवं दुर्ग नगर के विभिन्न पदाधिकारियों को प्रांतीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
नई कार्यकारिणी ने ली शपथ समारोह का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण की आरती एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। पारंपरिक अहीर नृत्य, पुष्पवर्षा तथा छत्तीसगढ़ी व्यंजनों खुरमी और कुलेथा से अतिथियों का स्वागत किया गया। आयोजन में सामाजिक एकता, आपसी सद्भाव और समाज के सर्वांगीण विकास का संदेश दिया गया।
मुख्य प्रांतीय पदाधिकारियों को कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने शपथ दिलाई, जबकि प्रांतीय कार्यकारिणी, युवा प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ एवं प्रबंध कार्यकारिणी के सदस्यों को प्रांताध्यक्ष संतोष यदु ने शपथ दिलाई।
युवा प्रकोष्ठ में उग्रसेन यदु को प्रांताध्यक्ष, बी.पी. यदु को महासचिव तथा महितोष यादव को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं महिला प्रकोष्ठ में पुष्पा भुवनेश्वर यादव को प्रांताध्यक्ष, किरण बलेंद्र यदु को महासचिव और सुनीति संतु यादव को कोषाध्यक्ष बनाया गया। संगठन के सुचारु संचालन एवं विस्तार के लिए 100 से अधिक सदस्यों वाली प्रबंध कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।
दुर्ग जिले के पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी प्रांतीय कार्यकारिणी में दुर्ग जिले से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा भुवनेश्वर यादव को महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। इसके साथ ही मनोज यादव को प्रांतीय उपाध्यक्ष, दुर्ग राज अध्यक्ष राजकुमार यादव को प्रांतीय सदस्य, दुर्ग राज के उपाध्यक्ष अभिषेक यादव को प्रदेश संगठन मंत्री तथा दुर्ग नगर अध्यक्ष गोविंदा लखन यादव को प्रदेश प्रचार-प्रसार मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। दुर्ग राज के महतो श्रवण यदु को आर्थिक सहायता प्रमुख बनाया गया।
इन नियुक्तियों से दुर्ग राज एवं दुर्ग नगर के पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल रहा। समाज के प्रतिनिधियों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत बनाने की अपेक्षा जताई।
समाज के विकास और सेवा के लिए प्रांताध्यक्ष ने रखी कार्ययोजना नवनिर्वाचित प्रांताध्यक्ष संतोष यदु ने समाज के प्रति अपने लक्ष्य, कर्तव्य और सेवाभाव को विस्तार से प्रस्तुत किया। उन्होंने सभी राजों से नियुक्त प्रांतीय पदाधिकारियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए सामाजिक भ्रमण एवं आपसी चर्चा को प्राथमिकता देने की बात कही।
उन्होंने समाज में आर्थिक एवं सामाजिक सहयोग, सद्भावना और आपसी परिचय बढ़ाने के उद्देश्य से मोबाइल एप लॉन्च करने की योजना भी साझा की। इसके साथ ही प्रत्येक परिवार से मात्र एक रुपये का सहयोग लेकर समाज के आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का विचार रखा।
प्रांताध्यक्ष ने समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और करियर मार्गदर्शन की व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने छात्रावास निर्माण, सामूहिक विवाह आयोजन तथा पारिवारिक विवादों के समाधान के लिए समिति गठित करने की योजना भी रखी।
उन्होंने संगठन के समस्त कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने, निष्क्रिय पदाधिकारियों के स्थान पर सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ताओं को अवसर देने तथा विभिन्न राजों की समस्याओं पर चर्चा कर समाधान निकालने के लिए आवश्यक बैठकें आयोजित करने की बात कही। उनका उद्देश्य समाज में सकारात्मक सोच, आपसी सहयोग और संगठनात्मक सक्रियता को बढ़ावा देना है।
बड़ी संख्या में सामाजिक पदाधिकारी एवं सदस्य हुए शामिल शपथ ग्रहण समारोह में दुर्ग राज एवं दुर्ग नगर के पदाधिकारी महेश ठेठवार, हर प्रसाद यादव, राजदीप यादव, कमलेश यादव, ताम्रध्वज यादव, अशोक यादव, जग्गू यादव, नीरज यादव, मुकेश यादव, भुनेश्वर यादव, जनक यादव, जागेश यादव, आशीष यादव, दुष्यंत यादव, मोहन यादव, तिलक यादव, हरिशंकर यादव, यशवंत यादव और अनिल यादव सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में यादव (ठेठवार) समाज के लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए समाज की एकजुटता, संगठन के विस्तार और जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया गया।
समाचार संबंधी जानकारी: गोविंदा लखन यादव, प्रदेश प्रचार-प्रसार मंत्री, छत्तीसगढ़ यादव (ठेठवार) महासभा।









