Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मुकुट पूजन के साथ प्रारंभ हुई विंध्य प्राचीन रामलीला, 5 नवंबर तक होगा मंचन 46वें वर्ष में प्रवेश कर रही रामलीला का देश-विदेश में होगा सीधा प्रसारण

Author Image
Written by
Bureau Report

रिपोर्टर: सतीश सिंह

मिर्जापुर। विंध्याचल धाम की प्राचीन धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए श्री विंध्य प्राचीन रामलीला का शुभारंभ मंगलवार की शाम मुकुट पूजन के साथ हुआ। मोतीझील सड़क मार्ग स्थित भंडारा स्थल पर श्री विंध्य पंडा समाज के तत्वावधान में आयोजित रामलीला के शुभारंभ अवसर पर समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया।

Advertisement Box

समिति के संरक्षक प्रकाश चंद पांडेय और अध्यक्ष संगम लाल त्रिपाठी सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने वैदिक ब्राह्मण देवी प्रसाद चौबे के मंत्रोच्चार के बीच मुकुट पूजन एवं शस्त्र पूजन किया। इस अवसर पर भगवान श्रीराम के आदर्शों और मर्यादाओं का स्मरण करते हुए रामलीला के सफल आयोजन की कामना की गई।

5 नवंबर तक चलेगा रामलीला मंचन समिति के अध्यक्ष संगम लाल त्रिपाठी ने बताया कि विंध्याचल धाम की प्राचीन रामलीला का शुभारंभ मुकुट पूजन के साथ हो गया है। इसका मंचन 5 नवंबर तक किया जाएगा। रामलीला भारतीय संस्कृति, धर्म और परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके माध्यम से लोगों को सत्य, धर्म, सदाचार और मर्यादा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है।

रामलीला के शुभारंभ के साथ ही क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का वातावरण बना हुआ है। श्रद्धालु भगवान श्रीराम की लीलाओं का मंचन देखने के लिए उत्साहित हैं।

46वें वर्ष में रामलीला का आयोजन रामलीला के निदेशक प्रशांत द्विवेदी ने बताया कि इस वर्ष रामलीला का 46वां मंचन आयोजित किया जा रहा है। इसके सीधे प्रसारण की व्यवस्था भी की जाती है, जिससे पूर्वांचल सहित देश-विदेश के श्रद्धालु घर बैठे रामलीला का आनंद ले सकें।

मां विंध्यवासिनी की पावन धरती पर आयोजित यह धार्मिक कार्यक्रम क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य रहे उपस्थित मुकुट पूजन कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष संगम लाल त्रिपाठी, मंत्री आदर्श उपाध्याय, संरक्षक प्रकाश चंद पांडेय, निदेशक प्रशांत द्विवेदी, उपाध्याय पशुपतिनाथ मिश्रा, उपाध्यक्ष रामेश्वर त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष विक्रम मिश्रा, व्यवस्था प्रमुख शिखर गिरी और मीडिया प्रभारी संतोष कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

इसके अलावा श्री विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी, मंत्री भानु पाठक तथा प्रमुख सदस्यों में दामोदर पांडेय, धीरेंद्र पांडेय, अमन सिंह, उत्सव पांडेय और शिव बलि राजपूत सहित समिति के अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पूजन कार्यक्रम में सहभागिता की।

मीडिया प्रभारी: संतोष कुमार उर्फ रिंकू

श्री विंध्य प्राचीन रामलीला समिति, विंध्याचल

Best Service Providers Near You
थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

थाना खजूरी सड़क पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1200 पेटी अंग्रेजी शराब सहित ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक
आज फोकस में

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की झीलें: मिथक और हकीकत का फैक्ट चेक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम
आज फोकस में

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज के बहुती जलप्रपात का अवलोकन कर पर्यटन विकास की दिशा में उठाया कदम

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
आज फोकस में

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के 2 शिक्षकों को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज
आज फोकस में

भोपाल में एबीवीपी का संघर्ष बना निर्णायक – मछली कांड पर गिरी गाज

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

Apply online for your ID card or download it instantly using the quick links below.

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ यादव (ठेठवार) महासभा का शपथ ग्रहण एवं कार्यकारिणी विस्तार समारोह संपन्न, पुष्पा यादव बनीं महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष राजिम में मंत्री गजेन्द्र यादव ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ, समाज की एकता और विकास पर दिया गया जोर

WhatsApp