
रिपोर्टर चंद्रभान पटेल
गाडरवारा। बीते बुधवार को नगर में 70 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता 19 आयु बालक वर्ग का भव्य समापन हो गया। समापन के पूर्व नगर के रूद्र मैदान पर खेले गये फाइनल मैच में जबलपुर संभाग ने रीवा संभाग को प्लेयर ऑफ दा मैच कप्तान सुबीर अरोरा के 5 विकेट और 23 रनो की शानदार पारी की बदौलत 6 विकेट से हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। सुबह टॉस जीतकर रीवा संभाग की टीम ने कमजोर बल्लेबाजी के चलते 20 ओवर में सभी विकेट खोकर सिर्फ 93 रन बनाये जवाब मे जबलपुर की पारी भी लडखड़ाई लेकिन 18 वे ओवर में टीम ने 6 विकेट खोकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। वहीं एनटीपीसी खेल मैदान पर तृतीय स्थान के लिए हुए मैच में सागर ने नर्मदापुरम को 13 रनो से हराया। निर्धारित 20 ओवर के मैच में सागर ने अर्जित खरे की तेज 73 रनो की पारी की बदौलत सभी विकेट खोकर 172 रन बनाये जवाब में नर्मदापुरम की टीम सिर्फ 159 रन ही बना पाई और मैच हार गई। फाइनल मैच उपरांत नगर के शासकीय आदर्श उ मा विद्यालय में सामूहिक वंदे मातरम एवं माँ सरस्वती पूजन से शुरू हुए समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ ऋषिकेश मीणा ने कहा कि कोविड के बाद से ही खेलो के प्रति जागरूकता बढ़ी है। पिछले वर्षो में इसी मैदान पर हम सभी ने राष्ट्रीय खेल आयोजनों को सफलतापूर्वक आयोजित किया है अब हम पुनः इसी दिशा में आगे बढ़ रहे है। उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक और बौद्धिक विकास के लिए आवश्यक है ये हमें संघर्ष करने की प्रेरणा देते है। कार्यक्रम अध्यक्ष नपा अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा ने कहा कि कैबिनेट मंत्री उदयप्रताप सिंह के प्रयासों से ही नगर में प्रतिवर्ष राष्ट्रीय व राज्य स्तर के खेल आयोजन संभव हो रहे है। उन्होंने कहा कि सभी के उल्लेखनीय योगदान से ये प्रतियोगिता सफलतापूर्वक आयोजित हुई। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से नित नई प्रतिभाएं सामने आती है। पूर्व विधायक नरेश पाठक ने कहा कि प्रसन्नता की बात है कि प्रतियोगिता में जबलपुर संभाग विजेता रहा। खेल में हार जीत तो होती रहती है लेकिन हार से सीखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि खेलो इण्डिया के माध्यम से सरकार खेलों को आगे बढ़ाने की दिशा में बेहतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम को डीपीआई से आये ऑब्जर्बर डॉ राकेश त्रिपाठी ने भी सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी मैदानो पर बढ़िया व्यवस्थाएं होने से आयोजन सफल रहा। कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों का स्वागत अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किया। इस दौरान छात्राओं ने नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में विजेता, उपविजेता, तृतीय स्थान प्राप्त टीमों को ट्रॉफी सहित उत्कृष्ट खिलाड़ियों मे सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर के लिए देवांश तिवारी, सर्वश्रेष्ठ प्लेयर के लिए सुबीर अरोरा, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक के लिए ज्योतिरादित्य तिवारी,सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज संस्कार सिंह, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हर्ष वर्मा, सर्वश्रेष्ठ ऑलराऊंडर के लिए नीरज चौहान सहित सभी आफिसियल्स एवं अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के अंत में अतिथि जिला पंचायत सीईओ गजेंद्र सिंह नागेश द्वारा ध्वज अवरोहण कर समापन की घोषणा की गई एवं ध्वज जिला क्रीड़ा व कल्याण निरीक्षक अनुज जैन को सौंपा। कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षक दीपक अग्निहोत्री, मनीष शंकर तिवारी अंत में आभार प्रदर्शन मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद चंद्रकांत शर्मा ने किया।इस अवसर पर पूर्व नपा अध्यक्ष ममता पांडे, मुकेश मरैया,हंसराज मालपानी, राजेश पटैल, नरेश कौरव सहित अधिकारियो में एसडीएम श्रीमति प्रगति वर्मा, एसडीओपी शुभम ठाकुर,जिला शिक्षा अधिकारी डॉ अनिल कुशवाहा, नपा सीएमओ रितु मेहरा, बीईओ सुश्री सीमा डोंगरे, वीरेंद्र राजपूत, प्राचार्य प्रतुल इंदुरख्या, एस के मिश्रा, सुनीता पटैल, बीआरसी संदीप स्थापक, डी के पटैल, ओ पी राय, सतीश नाईक, मालती मेहरा एवं गणमान्य नागरिक, पत्रकार, शिक्षक, छात्र-छात्राएं, टीमों के खिलाड़ी उपस्थित रहे।









